UP Encounter: बलिया में पुलिस के साथ गौ तस्कर की मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बलिया में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में गोली लगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Ballia Encounter
UP Ballia Encounter | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ गुरुवार देर रात  की नरही थाना क्षेत्र के कारों मोड़ के पास हुई।

बलिया पुलिस टीम नियमित रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार चल रहा गौ तस्कर फजल उर्फ करिया नरही थाना इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। नरही के कारो रोड के समीप चेकिंग शुरू की गई। चैंकिग के दौरान एक संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। मगर संदिग्ध रूकने के बजाय भागने लगा।

25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो संदिग्ध ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान फरार चल रहे इनामी गौ तस्कर फजल के रूप में हुई। फजल पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

आरोपी के  खिलाफ पहले से नरही थाना में पशु क्रूरता अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज था। घायल गो तस्कर के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। 23 वर्षीय फजल उर्फ करिया तेतारपुर का रहने वाला है। एडिशनल एसपी बलिया कृपा शंकर ने बताया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसे दाहिने पैर में गोली लगी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी में SIR पर बवाल के बीच समय सीमा बढ़ाई, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड