'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शहर उनके लिए खास महत्व रखता है। लखनऊ उनकी तपोभूमि रही है, यहां उनकी शिक्षा भी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शहर उनके लिए खास महत्व रखता है। लखनऊ उनकी तपोभूमि रही है, यहां उनकी शिक्षा भी हुई है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी जरूरी जानकारी देने के उद्देश्य से आए हैं। बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इसके अलावा प्रदेश की यूनिवर्सिटी और स्कूलों में चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड में टॉप किया था। हाईस्कूल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों के बीच उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, इंटरमीडिएट में करीब छह लाख विद्यार्थियों के बीच यूपी बोर्ड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त का शेड्यूल

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त छात्रों, अध्यापकों और बूथ लेवल के कर्मचारियों से बात करेंगे। साथ ही चुनाव प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेंगे। लखनऊ में सोमवार को उनके दो कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वह अपने पुराने स्कूल काल्विन तालुकदार कॉलेज में पहुंचेंगे। जहां पर वह छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। यहां पर करीब 1500 से अधिक छात्रों के पहुंचने की सूचना है। काल्विन तालुकदार कॉलेज के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

इस कार्यक्रम में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और एकीकृत इलेक्टोरल प्लेटफार्म पर क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य और बूथ लेवल के अफसर मौजूद रहेंगे। इस दौरान यूपी के यूनिवर्सिटी-कॉलेज में चुनाव की पारदर्शिता, पूरी प्रक्रिया को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लखनऊ से उनका पुराना नाता है। उच्च शिक्षा के लिए आईटी चले गए थे। बहुत दिनों के बाद लखनऊ में अपनी कर्म भूमि पर आकर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए संदेश देंगे।

इसे भी पढ़ें- मौत के बाद भी नहीं मिट पाईं दिलों की दूरियां! एक साथ नहीं हुआ कुणाल और उसके मां-बाप का अंतिम संस्‍कार, मामले में शादी-जमीन को लेकर नया खुलासा

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड