UP: रमजान के पाक महीने में बुरी खबर, नमाज पढ़कर लौट रहा बुजुर्ग गश खाकर गिरा और मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश के अमरोहा सेान के महीने में बुरी खबरह सामने आई है। नमाज पढ़कर लौट रहा बुजुर्ग गश खाकर अचानक से जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पाक महीने में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बुरी खबर सामने आई है। नमाज पढ़कर वापस लौट रहे शख्स की अचानक से मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

नमाज पढ़कर शख्स लौट रहा होता है, तभी रास्ते में वो अचानक से जमीन पर गिर जाता है। पास से गुजर रहे दो लोग दौड़कर उन्हें उठाने के लिए आते हैं, उनके चतेहरे पर पानी छिड़का जदाता है, लेकिन शख्स कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है। ऐसे में आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जाता है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यूनिवर्सिटी में बिना इजाजत नमाज पढ़ने पर FIR

वहीं एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बिना इजाजत सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़े जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। IIT यूनिवर्सिटी के छात्र खालिद प्रधान उर्फ खालिद मेवाती की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किए जाने के बाद यह घटना सुर्खियों में आई।

मामले में चार लोग निलंबित

वीडियो में छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय हिंदू समूहों ने इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को लेकर खालिद प्रधान और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

BNS की धारा 302 के तहत शिकायत दर्ज

गंगा नगर थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कार्तिक हिंदू नामक व्यक्ति की शिकायत पर खालिद मेवाती के इंस्टाग्राम पेज खालिद प्रधान 302 के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय हिंदू समूह बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने और होली के त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर जानबूझकर वीडियो को साझा किए जाने का हवाला देते हुए खालिद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यूनुिवर्सिटी के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि आंतरिक जांच में पाया गया है कि प्रशासन की इजाजत के बिना परिसर में नमाज पढ़ने और इसका वीडियो वायरल करने का उद्देश्य विश्वविद्यालय में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना प्रतीत होता है।
 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: डरावनी दीवारें, रहस्‍यमयी चिन्‍ह, मुस्‍कान का 'वध वाला मैसेज', सौरभ हत्याकांड में अवैध संबंध और तंत्रमंत्र; खुले कई राज 

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड