UP: मिर्जापुर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

UP: मिर्जापुर में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra MLA Nawab Malik's Son-in-Law Injured in Car Accident in Mumbai, Hospitalised
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

UP: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार देर रात को एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद के बीच जीटी रोड पर हुई।

एसपी ने बताया, ‘‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 13 मजदूर थे जो भदोही जिले में निर्माण कार्य करके लौट रहे थे, तभी उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया।’’

सूचना प्राप्त होते ही एसपी अभिनंदन और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement

एसपी ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोगों में से 10 की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) वाराणसी भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।’’

अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें शवगृह भेजा है।

Advertisement

इस संबंध में कछवां थाने में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड