Unnao: मनचले को राह चलती छात्रा से छेड़खानी करना पड़ा भारी, लड़की ने ईंट-थप्पड़ से उतारा भूत; जानें पूरा मामला

यूपी के उन्नाव में एक लड़की ने मनचले की बीच सड़क ईंट-थप्पड़ से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
girl beat up man
girl beat up man | Image: x

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक छात्रा ने मनचले की हरकतों से तंग आकर उसे ऐसा सबक सिखाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, एक मनचला स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी किया करता था। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसकी सड़क पर ही पिटाई कर दी। उसने मनचले को एकाएक थप्पड़ जड़े और चप्पलों से पीटा। पिटाई का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा ने मनचले को सिखाया सबक

यह वायरल वीडियो उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी रोड का बताया जा रहा है। इसमें छात्रा बीच सड़क पर मनचले को पीटते हुए नजर आ रही है। युवक की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने उससे भद्दी-भद्दी गालियां दी। इतना ही नहीं, गुस्से से लाल छात्रा ने युवक को कॉलर से पकड़कर ईंट, थप्पड़ और जूते से पिटाई भी कर दी।

क्या है पूरा मामला? 

छात्रा का आरोप है कि शोहदे आए दिन स्कूल आते जाते समय उससे छेड़खानी करता था। मना करने के बाद भी वो रोज उसका पीछा करता था। अनगिनत बार समझाने के बाद भी जब वो नहीं माना तो छात्रा को यह कदम मजबूरन उठाना पड़ा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और शोहदे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने 151 के तहत किया चालान

आरोपी की पहचान 20 साल के आकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पानी सप्लाई का ई रिक्शा चालक है और ब्रह्मानगर गंगाघाट कोतवाली का रहने वाला है। उन्नाव पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, छात्रा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करवाना चाहती है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर 151 की कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

लोग लड़की की हिम्मत की दे रहे दाद

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई लड़की की बहादुरी की तारीफ कर रहा है। लोग उसकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस तरह के मनचलों का यही इलाज है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: MP: खदान के गड्ढे में डूबने से 2 सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड