गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे...2017 से पहले यूपी की ऐसी ही थी पहचान, आज एक्सप्रेस वे से विकास की रफ्तार पकड़ रहा प्रदेश- CM योगी
2017 से पहले उत्तर प्रदेश में यह पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्डा है या गड्डे में सड़क है। उत्तर प्रदेश की पहचान यह हो चुकी थी कि जहां से सड़कों पर गड्डे प्रारंभ हो गए मान के चलो वहां से यूपी की सीमा प्रारंभ हो गई है।
- भारत
- 3 min read

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में यह पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्डा है या गड्डे में सड़क है। उत्तर प्रदेश की पहचान यह हो चुकी थी कि जहां से सड़कों पर गड्डे प्रारंभ हो गए मान के चलो वहां से यूपी की सीमा प्रारंभ हो गई है। यह विचार उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार 14 जुलाई को रिपब्लिक भारत के सम्मेलन 'UP Summit 2026- ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' में रखें। इस सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है जहां पर रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी और एक्सीक्यूटिव एडिटर ऐश्वर्या कपूर भी मौजूद हैं।
सड़क का सबसे अच्छा नेटवर्क यूपी में है
सीएम योगी ने कहा "शाम होते ही जहां से अंधेरा शुरू हो गया है मान के लो यूपी शुरू हो गया है और आज मैं कह सकता हूँ सड़क का सबसे अच्छा नेटवर्क यूपी में है। पूरे देश के एक्सप्रेसवे में अकेले यूपी के पास 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। आज पूर्वाञ्चल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और देश का सबसे बड़ा 'गंगा एक्सप्रेसवे' भी प्रारंभ हो चुका है। यह एक्स्प्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी है, कल ही लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे प्रारंभ हुआ है और मेरठ-दिल्ली के बीच 12 लेन का एक्सप्रेसवे भी है। एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क आज यूपी के पास है।
उत्तर प्रदेश के सीएम ने आगे कहा "इन्टर स्टेट कनेक्टिविटी हो या डिस्ट्रिक्ट हेड कॉर्टर सभी 4 लेन की कनेक्टिविटी के साथ यूपी में उपलब्ध है। देश का पहला इन्लैन्ड वॉटरवे, पहली रैपिड रेल यूपी में, वाराणसी देश का पहला शहर जो रोपवे से जुड़ रहा है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट यूपी के पास, सबसे ज्यादा मेट्रो का संचालन हो रहा, रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क भी यूपी के पास है।
अपने भाषण में सीएम योगी ने कहा "ये है वो तस्वीर जो नए यूपी की बात करती है जिसे रिपब्लिक भारत ने ऊंचाइयों पर उत्तर प्रदेश' नाम से इस कान्क्लैव को प्रस्तुत करने का काम किया है। मैं इसके लिए श्री अर्नब गोस्वामी जी, श्री ऐश्वर्या कपूर जी और उनकी पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने यह सच्चाई को जनता जनार्दन के सामने रखने का साहस किया है।
Advertisement
सीएम योगी ने अंकड़ें भी प्रस्तुत किए
इस सम्मेलन में सीएम योगी ने आँकड़ें प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2026-17 में उत्तर प्रदेश का कुल बजट तब 3 लाख करोड़ का था और इस वर्ष 9 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया है। 2016-2017 में यूपी की कुल GSDP 12 लाख करोड़ की थी, इस समय 36 लाख करोड़ की है।