हाथरस में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Uttar Pradesh: हाथरस में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident News
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: META AI (Representative)

Uttar Pradesh: हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिकंद्राराऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी ने बताया कि एटा निवासी दो युवक अनिल सिंह (25) और सत्यम (26) रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में टोली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

राठी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले जान लें कीमत

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड