मुजफ्फरनगर में कार पलटने से दो युवकों की मौत, छह अन्य घायल

मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार के पलट जाने से दो युवकों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident News
Accident News | Image: ai

UP: मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार के पलट जाने से दो युवकों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा रतनपुरी थाना इलाके में खतौली बाईपास के पास हुआ।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान मोहित पाल (25) और कुणाल (24) के रूप में हुई है जो गाजियाबाद जिले के बिहारीपुरा निवासी थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तेजसिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: पूरे संभल में 500 से अधिक मस्जिदें, 4000 जवान तैनात, अलविदा जुम्मे की नमाज से पहले भारी बंदोबस्त

यह भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: रामजी लाल से सहानुभूति तो अखिलेश पर भड़कीं मायावती

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड