UP: अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत

UP: अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस घटना से हर तरफ हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra MLA Nawab Malik's Son-in-Law Injured in Car Accident in Mumbai, Hospitalised
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI

UP: अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन के निकट प्रतापगढ-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक लखीमपुर के रहने वाले प्रमोद यादव (28) और रोहित विश्वकर्मा (24) आज सुबह इंटरटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब दोनों सुबह के समय कान में मोबाइल की लीड लगाकर रेल की पटरी पर चहलकदमी कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों गौरीगंज के ऐंधी गांव मे निर्माणाधीन अनाज गोदाम में टीन शेड लगाने आये थे।

Advertisement

गौरीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा: योगी आदित्यनाथ

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड