UP News: देवरिया में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

UP News: देवरिया में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat school principal held for killing student for resisting bid to sexually molest her
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

UP News: देवरिया में पिछले सप्ताह स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गुप्त चना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की थी। उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास से दो देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तरकुलवा थाना अंतर्गत कंचनपुर से सिरसिया गोठा मार्ग के पास रविवार और सोमवार की रात हुई।

एएसपी ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Advertisement

तरकुलवा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली छात्राओं से बीते चार अक्टूबर को धीरज पटेल और रित्विक ने कथित रूप से छेड़खानी की थी। दोनों की उम्र अठारह से बीस वर्ष के आसपास है।

स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में तरकुलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: Kumbh Mela: कुंभ मेले में आग बुझाने के लिए पहली बार तैनात होंगे रैपिड रिस्पॉन्स वाहन

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड