बरेली में हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गयी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हाफिजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
सड़क हादसे में मौत | Image: Representative image

बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गयी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हाफिजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी मुनीश शर्मा (40), नुक्ता प्रसाद (38) और जितेंद्र (32) शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल से बरेली से किसी कार्यक्रम में शामिल हो कर रिठौरा कस्बा जा रहे थे। नुक्ता प्रसाद मोटरसाइकिल चला रहे थे, सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अस्पताल लेजाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड