कुशीनगर में ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार घायल

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मथौली बाजार के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Three killed, four injured in truck-auto collision in Kushinagar
Three killed, four injured in truck-auto collision in Kushinagar | Image: Representational

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मथौली बाजार के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंशा चौहान (40), अवधेश चौहान (41) और कांता चौहान (65) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि मारे गए ये तीनों लोग ऑटो में सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड