UP: अपने ही मैनेजर ने लूटा सपा विधायक का घर, रविदास मेहरोत्रा के सरकारी आवास में चोरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा के सरकारी आवास से चोरी की एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में विधायक के ही सोशल मीडिया मैनेजर अरिहंत जैन का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Theft in SP MLA Ravidas Mehrotra official residence
रविदास मेहरोत्रा के सरकारी आवास में चोरी | Image: Facebook

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा के सरकारी आवास से चोरी की एक घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में विधायक के ही सोशल मीडिया मैनेजर अरिहंत जैन का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।

विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पुलिस में लिखित शिकायत देकर अपने सोशल मीडिया मैनेजर पर चोरी का आरोप लगाया है। हुसैनगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, हुसैनगंज थाने में अरिहंत जैन के खिलाफ चोरी की FIR दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि विधायक के कंप्यूटर, लैपटॉप और एक आईफोन-17 चोरी हो गए हैं।

CCTV फुटेज में खुलासा

आरोपी अरिहंत जैन चोरी के समय मौके पर CCTV फुटेज में नजर आ रहा है। फुटेज में वह अपने साथियों के साथ आवास से सामान निकालते और ले जाते हुए कैद हुआ है। आरोपी ने साजिश के तहत आवास के बाहर लगे CCTV कैमरे को तोड़ दिया था, ताकि घटना रिकॉर्ड न हो सके। हालांकि, इसके बाद भी ये पूरे घटनाक्रम कैमरों में कैद हो गया।

चार पहिया वाहन से फरार

चोरी के बाद आरोपी और उसके साथी सामान को चार पहिया वाहन में लादकर भाग निकले। CCTV फुटेज में उनकी गाड़ी बटलर चौराहे की ओर जाती हुई दिखाई दी है।

Advertisement

लखनऊ पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपी अरिहंत जैन का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: 'मूड स्विंग डिसऑर्डर से ग्रसित थी ट्विशा शर्मा....', पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में बताया, SIT को गुमराह कर रहा आरोपी?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड