नवरात्र से पहले UP में नापाक साजिश! देवी की प्रतिमा खंडित होने के बाद बुलंदशहर में तनाव; भारी पुलिसबल तैनात

बुलंदशहर के छतारी के गांव नारऊ में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर असामाजिक तत्वों ने देवी-देवता की कुछ प्रतिमाओं खंडित कर माहौल बिगड़ने की कोशिश की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tension in Bulandshahr after the idol of the goddess was vandalized
देवी की प्रतिमा खंडित होने के बाद बुलंदशहर में तनाव | Image: Pexels (File)

यूपी के बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर कुछ असामाजिक तत्वों ने देव प्रतिमाओं को खंडित कर माहौल बिगड़ने की कोशिश की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का महौल है। आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदू संगठन घटना को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।


बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव नारऊ में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर असामाजिक तत्वों ने देवी-देवता की कुछ प्रतिमाओं खंडित कर माहौल बिगड़ने की असफल कोशिश की। देर रात को इस घटना को अंजाम दिया गया। सुबह-सुबह जब ग्रामीणों मंदिर पहुंचे तो देवी की प्रतिमा को खंडित देखकर आक्रोश में आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

देवी की प्रतिमा खंडित होने के बाद तनाव 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस गांव पहुंचे। CO शोभित कुमार ने 24 घंटे में कार्रवाई और दूसरी देवी की प्रतिमाएं स्थापित कराने का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया। ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। घटना की जांच के लिए पुलिस ने दो टीम बनाई। आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के CCTV की जांच की जा रही है।

नवरात्री पर माहौल बिगाड़ने की साजिश

बता दें कि नारऊ गांव में पथवारी मुस्लिम आबादी में स्थित है। असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में शेरों वाली माता की प्रतिमा और शिव परिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इलाके में माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने की बात है। तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'संस्‍कार ना होने से नस्‍लें...', मेरठ हत्याकांड पर बोले बाबा बागेश्वर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड