आगरा से अगवा किशोरी अहमदाबाद में मिली, आरोपी गिरफ्तार

आगरा जिले में बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे से चार फरवरी को अगवा की गयी 15 साल की किशोरी गुजरात के अहमदाबाद की एक मस्जिद में मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest Representational image
गिरफ्तार | Image: Pixabay

आगरा जिले में बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे से चार फरवरी को अगवा की गयी 15 साल की किशोरी गुजरात के अहमदाबाद की एक मस्जिद में मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त द्रविड़ कुमार सिंह ने बताया कि आगरा पुलिस ने लड़की को अगवा करने के आरोप में अमन खां नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किसी अन्य समुदाय की किशोरी को उसका पड़ोसी अमन खां उर्फ छोटे खां अपने साथ ले गया था और इस बात को लेकर जैतपुर में खासा तनाव व्याप्त था। इसके विरोध में जैतपुर कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था। 

Advertisement

सिंह ने बताया कि पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि किशोरी को अमन खां अपने साथ ले गया था। पुलिस ने किशोरी का पता लगाने के लिए पंजाब और गुजरात में कई जगह छापे मारे। उन्होंने बताया कि पुलिस को लड़की के गुजरात में होने का सुराग मिला जिसके बाद उसने अहमदाबाद की एक मस्जिद में किशोरी को लेकर ठहरे अमन खां को पकड़ लिया और किशोरी को भी मुक्त करा लिया। सिंह के अनुसार, आरोपी को आगरा लाकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड