'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है, आपने हमें कोरियन से दूर करने का प्रयास किया...', सुसाइड नोट से 3 बहनों की खुदकुशी मामले में खुल रहे नए राज

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस की जांच कर रही है पुलिस को सुसाइड नोट और एक डायरी मिली, जिसमें बहनों ने लिखा- 'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है और हमें दूर किया जा रहा है।'अब खुदकुशी मामले में कई नए राज खुल रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Ghaziabad Suicide Case
सुसाइड नोट से 3 बहनों की खुदकुशी मामले में खुल रहे नए राज | Image: X/Republic

Ghaziabad Triple Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की सामूहिक आत्महत्या का मामला कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, कई चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें तीनों बहनों ने कोरियन कल्चर से अपनी गहरी मोहब्बत जाहिर की है। पिता ने भी बताया- तीनों मोबाइल पर ऑनलाइन कोरियन गेम्स खेलती थीं।

मामले की जांच कर रही है पुलिस को सुसाइड नोट और एक डायरी मिली, जिसमें बहनों ने लिखा- "कोरियन कल्चर से हमें प्यार है और हमें दूर किया जा रहा है। आपने हमें कोरियन से दूर करने का प्रयास किया। अब आपको पता चल गया होगा कि हम कोरियन से कितना प्यार करते हैं।"

सुसाइड नोट में लिखा- कोरियन कल्चर से हमें प्यार 

नोट में आगे लिखा था- "सॉरी पापा हम कोरिया नहीं छोड़ सकते, कोरिया हमारी जिंदगी है। वहीं, डायरी में लिखा है- We Love Korean Games, हम इसे छोड़ नहीं सकते, इसलिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों बहनें कोरियन सॉन्ग, मूवीज, कार्टून, गेम्स, यूट्यूबर्स से काफी प्रभावित थी।

पिता ने बताया तीनों को थी ऑनलाइन गेम्स की  लत

वहीं, पुलिस ने यह भी कहा कि अभी तक जांच में कोरियन गेम्स के बारे में भी जानकारी मिली है। लेकिन कोई टास्क बेस्ड गेम्स के बारे में फिलहाल डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है।  क्या वो टास्क बेस्ड गेम्स थीं, और सुसाइड करना उसी का एक टास्क था, ये जांच के बाद पता चलेगा।  पिता चेतन ने बताया- निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स की गंभीर लत थी। 

Advertisement

नौवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

बता दें गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:15 बजे तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की उम्र 12, 14 और 16 साल बताई जा रही है। उनकी पहचान निशिका, प्राची और पाखी के रूप में हुई है। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इस सोसाइटी में 3 साल पहले  यह परिवार शिफ्ट हुआ था। कोविड के बाद से बच्चियां स्कूल नहीं जा रहे थी।

परिवार में कौन-कौन था?

तीनों बहनों के पिता चेतन ने दो शादियां की थीं। पहली शादी के कई साल बाद तक संतान नहीं हुई। इसके बाद उसने पहली पत्नी की छोटी बहन यानी साली से दूसरी शादी की। दूसरी शादी से तीन बच्चे हुए, लेकिन कुछ दिनों बाद पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए। इस तरह परिवार में पांच बच्चे हो गए। चेतन दोनों पत्नी को साथ रखता है। ऐसे में कुछ पारिवारिक क्लेश की भी आशंका जताई जा रही है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आखिरी टास्क में सुसाइड... बच्चों को कैसे कंट्रोल करता है ये ऑनलाइन गेम?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड