एक बार काटा तो 10 दिन, दोबारा काटा तो उम्रकैद...यूपी में अब आवारा कुत्तों को होगी 'जेल'; सरकार ने लिया अनोखा फैसला

UP News: उत्तर प्रदेश में आवारा कुत्तों के आतंक को रोकने के लिए नया नियम लाया गया है। इसके तहत अगर किसी कुत्ते ने दो बार काटा, तो उसे 'उम्रकैद' की सजा हो सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stray Dogs
Stray Dogs | Image: X

Uttar Pradesh news: दिल्ली-NCR में अब आवारा कुत्तों का मुद्दे ने बीते दिनों खूब तूल पकड़ा, जिस पर काफी बवाल मचा। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने स्ट्रे डॉग्स को लेकर नया फरमान लेकर आई है। इसके तहत अब आवारा कुत्तों ने अगर लोगों को काटा तो उन्हें सजा दी जाएगी। इसके लिए कुत्तों को 'उम्रकैद' तक हो सकती है।

दूसरी बार काटने पर होगी ‘उम्रकैद’

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने सभी नगर निकायों को ये आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अगर कुत्ते ने पहली बार किसी पर अटैक किया और काटा तो उसे 10 दिन की सजा होगी। वहीं, दूसरी बार काटने पर कुत्ते को आजीवन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा।

माइक्रोचिप भी लगाई जाएगी

हालांकि इस आदेश में कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इसके लिए सरकारी अस्पताल में पीड़ित व्यक्ति को इलाज का प्रमाण पत्र देना होगा। फिर नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़कर ले जाएगी, जहां एबीसी सेंटर में उसका इलाज और निगरानी की जाएगी। 10 दिन बाद छोड़ने से पहले कुत्ते पर माइक्रोचिप भी लगाई जाएगी, जिससे उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी।

3 सदस्यीय टीम करेगी जांच

वहीं छोड़ने के बाद अगर कुत्ता दूसरी बार किसी को बिना उकसावे के काटता है, तो उसे आजीवन कारावास की सजा होगी। इसके लिए पहले तीन सदस्यीय एक टीम जांच करेगी कि कहीं उसे हमला करने के लिए उकसाया तो नहीं गया। अगर बिना उकसावे के कुत्ते ने काटा होगा, तो उसे एबीसी सेंटर में आजीवन रखा जाएगा। टीम में पशुधन अधिकारी, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि और एसपीसीए के सदस्य होंगे। आजीवन कैद की सजा पाने वाले कुत्ते को भी रिहा किया जा सकता है, लेकिन तभी जब कोई व्यक्ति अधिकृत तौर पर उसे गोद लेगा।

Advertisement

वहीं, प्रयागराज में इस आदेश पर अमल करने का काम भी शुरू हो गया है। इसको लेकर नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ विजय अमृतराज ने बताया कि तीन सदस्य कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में हमलावर और हिंसक कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 2 साल पहले ही करेली में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। यहां 300 कुत्ते रखने की क्षमता है। इस सेंटर में रखने जाने वाले कुत्ते को स्टेरलाइज करते हैं और एंटी रैबीज इंजेक्शन दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सपा शासन में था भ्रष्टाचार-माफियागिरी, आज यूपी बना कानून व्‍यवस्‍था और विकास का मिसाल- स्वतंत्र देव सिंह

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड