जलाभिषेक के दौरान बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, बंदर बना हादसे का कारण

Barabanki News : करंट फैलने के चलते बाराबंकी के औसानेश्वर मंदिर में भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की हातल गंभीर है और 29 लोग घायल हैं।

Follow : Google News Icon  

Barabanki stampede : सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों और मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा हो गया है। औसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार तड़के 2 बजे भगदड़ मच गई। महादेव के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे।

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पौराणिक औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान करंट फैलने के बाद ये हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और करीब 29 श्रद्धालु घायल हैं। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रात 12 बजे से ही उमड़नी शुरू हो गई थी। करीब 2 बजे के आसपास मंदिर परिसर में अचानक करंट फैल गया और भगदड़ मच गई।

बंदर बना हादसे का कारण

सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रात 12 बजे के बाद मंदिर में जलाभिषेक शुरू हुआ था। अचानक करंट फैलने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि मंदिर परिसर में कुछ बंदर बिजली की तार पर कूद गए थे। इसकी वजह से बिजली का तार टूटकर मंदिर परिसर में बनी टीन शेड पर गिर गया और करंट फैल गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक पाना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 29 श्रद्धालु घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

मनसा देवी भगदड़

इससे पहले रविवार को उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में करंट फैलने की अफवाह फैलने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने भी हादसे पर दुख जताया है।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के आसपास इमरजेंसी जैसे हालात, सड़कें बंद, पैदल यात्रियों और वाहनों के आवागमन पर रोक; जानिए क्या हुआ
 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड