अंबेडकर जयंती से पहले लखनऊ में खास मैराथन, हजारों युवाओं ने दौड़ में दिखाया जोश; उपमुख्यमंत्री ब्रजेश ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow Marathon : लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले लखनऊ मेट्रोपॉलिटन की ओर से एक खास मैराथन का आयोजन किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
लखनऊ में खास मैराथन
लखनऊ में खास मैराथन | Image: ANI

Lucknow Marathon : लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले लखनऊ मेट्रोपॉलिटन की ओर से एक खास मैराथन का आयोजन किया गया। बाबा साहब को समर्पित इस दौड़ में हजारों युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य अंबेडकर की सोच और उनके सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना था।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और मौके पर कहा- 'यह दौड़ केवल एक स्पर्धा नहीं, बाबा साहब के विचारों को अपनाने की दिशा में एक जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अंबेडकर की विचारधारा के रास्ते पर आगे बढ़ा रहे हैं। गरीबों के लिए घर, स्वच्छ पानी, मुफ्त इलाज और सम्मानजनक जीवन, यही बाबा साहब का सपना था, जिसे आज साकार किया जा रहा है।'

पीएम मोदी ने डॉ. अंबेडकर नाम पर विकास करवाया-  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने डॉ. अंबेडकर के पंच तीर्थ, उनके जन्मस्थान से लेकर समाधि स्थल तक का ऐतिहासिक विकास करवाया, जिसे किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नजरअंदाज किया। यह आयोजन एक तरफ जहां सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, वहीं युवाओं में ऊर्जा और उद्देश्य की भावना भी दिखाई दी।

14 अप्रैल को अंबेडकर की 134वीं जयंती

देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती 14 अप्रैल को गरिमा और राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। सीएम योगी ने इस दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। इस मौके पर जिलों में समारोह, विचार गोष्ठियों और श्रद्धांजलि से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जयंती के एक दिन पहले सभी पार्कों और स्मारकों में साफ-सफाई कराई गई है। खास मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : जिहादियों के हाथों बिक गई ममता सरकार- हिंसा को लेकर सुंकात मजूमदार

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड