सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट, सहारनपुर जाने से पुलिस ने आवास पर रोका; भारी फोर्स तैनात

सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर जारी बुलडोजर कार्रवाई के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Iqra Hasan
Iqra Hasan | Image: x

Iqra Hasan House Arrest: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद के खिलाफ शनिवार सुबह बुलडोजर कार्रवाई की गई है। अदालत के आदेश के बाद मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है। इस बीच, बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने सहारनपुर जा रहीं समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

शामली कैराना सांसद इकरा हसन ने हाउस अरेस्ट के बाद कहा कि वह सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले को लेकर अधिकारियों से मुलाकात करना चाहती थीं। साथ ही इलाके की जनता की आवाज को प्रशासन के सामने रखना चाहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर जाने से रोकने के लिए उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया गया।

हाउस अरेस्ट पर भड़कीं इकरा हसन

उन्होंने आगे कहा कि क्या जनता के मुद्दे को लेकर अधिकारियों से मिलना अपराध है? जनप्रतिनिधि को रोककर जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती है। दरअसल, मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के पांचों गेट सील कर दिए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जा रही है। 

बुलडोजर एक्शन पर भड़के इमरान मसूद

वहीं इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘कल पूरी रात हमारे लोग जागते रहे, हम लगातार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे। मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया है बल्कि वहां संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं। संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हें रौंदा गया है। मस्जिद 1911 से पहले की है, मस्जिद की मलकियत आज भी वहीद खान याकूब खां के नाम है। हालात ये है कि सारी चीजें बताने के बावजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया और आदेश में 30 दिन का समय दिया गया। अभी 22 दिन और बचे थे।’

Advertisement

हम लड़ाई लड़ेंगे- इमरान मसूद

उन्होंने आरोप लगाया कि 'हाई कोर्ट में सभी चीजों को नजरअंदाज कर दिया गया। रातों-रात चारों तरफ से घेराव किया गया है। मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है बल्कि देश के संविधान पर हथौड़ा चलाया गया है। हम लड़ाई लड़ेंगे, देश के कानून के अनुसार लड़ाई लड़ेंगे। कोई दूसरा व्यक्ति इससे खुश नहीं होगा कि किसी का धर्म स्थल गिर गया। आज का दिन सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन है। हम लोग इस लड़ाई को मजबूती के साथ कानून के दायरे में रहकर लड़ेंगे।'

सुबह 4 बजे से जारी है कार्रवाई

बता दें कि अदालत के आदेश के बाद सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी एक मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्रवाई सुबह 4 बजे सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को हटाने के लिए की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने इस मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए इसे गिराने का आदेश दिया था। 

Advertisement

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक, मस्जिद तोड़ने के लिए 6 बुलडोजर बुलाए गए हैं। अभी तक मस्जिद का एक हिस्सा गिराया गया है। बाकि को गिराने का काम चल रहा है। मस्जिद तोड़े जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी संख्या में फोर्स बुलाई गई है। मौके पर SDM, सिटी मजिस्ट्रेट समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया जा रहा ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई


 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड