हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता: योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: X@myogiadityanath

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना एक संवेदनशील सरकार की प्राथमिकता होती है, इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने आश्वासन दिया कि हर व्यक्ति की ‘‘समस्या का निराकरण किया जाएगा और हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’’

Advertisement

बयान में कहा गया कि जनता दर्शन में कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इन मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, ‘‘यदि कोई दबंग या भू-माफिया ऐसी हिमाकत कर रहा हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति ही मानक होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड