अपडेटेड 19 October 2025 at 22:44 IST
मेरे पिस्टल से महंगा तेरा लहंगा लाऊंगा...जमानत पर निकले गांजा तस्कर का जेल के बाहर भव्य स्वागत; गुलाबों की माला पहने VIDEO वायरल
अवैध गांजा तस्करी के आरोप में जेल से जमानत पर छूटे तस्कर का उसके साथियों ने किया भव्य स्वागत।
- भारत
- 2 min read
Show Quick Read
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां अवैध गांजा तस्करी के आरोप में जेल से ज़मानत पर छूटे एक तस्कर का उसके सहयोगियों ने जिला कारागार के मुख्य प्रवेश द्वार पर बेहद भव्य स्वागत किया। इस स्वागत समारोह का एक वीडियो (रील) 'पिस्टल वाले गाने' की धुन पर बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
जेल से बाहर आए इस तस्कर की पहचान सक्षम यादव के रूप में हुई है, जो कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के बुधेड़ा पाली गांव का निवासी है। सक्षम यादव को महाराजपुर पुलिस ने बीते 22 सितंबर को अवैध गांजा तस्करी के गंभीर आरोप में दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
ज़मानत मिलने के बाद, सक्षम यादव का स्वागत किसी अपराधी की तरह नहीं, बल्कि एक 'नायक' की तरह किया गया। जेल के मुख्य दरवाजे पर ही उसके साथियों ने फूलों की मालाएं पहनाईं और ज़ोरदार जश्न मनाया। इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया गया।
अंतर-राज्यीय तस्करी का नेटवर्क
Advertisement
जांच के दौरान पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया था। महाराजपुर पुलिस ने सरसौल स्थित एक धर्मकांटे के पास से सक्षम यादव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से कुल सात किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।
पूछताछ में यह जानकारी सामने आई थी कि सक्षम यादव और जीतू सिंह (सरसौल, शिवपुरी निवासी) मिलकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल से गांजा लाते थे। ये तस्कर गांजे की खेप बोलेरो गाड़ी से लाकर कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर समेत आस-पास के कई जनपदों में सप्लाई करते थे। जीतू सिंह क्षेत्रीय दुकानों में फुटकर गांजा बेचने का काम करता था।
Advertisement
एक अन्य आरोपी अनूप सिंह भी आईटीबीपी के सामने स्थित एक ढाबे में गांजा बेचता था। पुलिस ने एक बड़े तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
यह भी पढ़ें-
Published By : Subodh Gargya
पब्लिश्ड 19 October 2025 at 22:24 IST