Advertisement

अपडेटेड 9 June 2025 at 13:59 IST

स्टेज पर जयमाल कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि भड़क गई दुल्हन, कहा- नहीं करुंगी इस लड़के से शादी; रख दी अजीब शर्त

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आज के दौर में रिश्तों की बुनियाद सिर्फ सामाजिक सहमति पर नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पसंद-नापसंद पर भी टिकी होती है चाहे वजह कुछ भी हो, यहां तक कि दूल्हे की दाढ़ी ही क्यों न हो।

Reported by: Ravindra Singh
Follow: Google News Icon
Advertisement
bride absconds with lover after marriage in Sonbhadra on suhagrat
स्टेज पर जयमाल कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि भड़क गई दुल्हन, कहा- नहीं करुंगी इस लड़के से शादी; रख दी अजीब शर्त | Image: Canva (सांकेतिक फोटो)

यह घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से है, जहां एक शादी समारोह अचानक चर्चा का विषय बन गया जिसकी बड़ी वजह बनी दूल्हे की दाढ़ी। सीतापुर में एक बारात धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ दुल्हन के घर पहुंची। सब कुछ सामान्य चल रहा था। लड़की वाले मेहमानों के स्वागत में लगे थे, मंडप सजा हुआ था और दूल्हा पूरे ठाठ-बाठ में तैयार होकर शादी रचाने पहुंचा था। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को देखा, माहौल बदल गया। दुल्हन ने दूल्हे की ओर देखा और उसका चेहरा उतर गया। उसने साफ शब्दों में इस शादी से इनकार कर दिया। जब इसके पीछे की वजह पूछी गई तो दुल्हन ने बताया कि दूल्हा दाढ़ी रखे हुए था, जबकि दुल्हन की शर्त थी कि वह केवल क्लीन शेव दूल्हे से ही शादी करेगी।


दुल्हन को यह मंजूर नहीं था कि दूल्हा बिना शेव किए शादी के लिए आए। उसकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने शादी तोड़ दी। दोनों पक्षों में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन अंत में दुल्हन के फैसले को सभी ने स्वीकार कर लिया और शादी रोक दी गई। यह घटना इस बात की मिसाल है कि आज के दौर में व्यक्तिगत पसंद-नापसंद भी रिश्तों में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। चाहे वो बात दाढ़ी की ही क्यों न हो। दुल्हन ने जब इस शादी से इनकार कर दिया तो पूरी बारात को बिना शादी किए वापस लौटना पड़ा। हालांकि दूल्हा पक्ष इस फैसले से स्तब्ध था, पर अनीता ने जो ठान लिया, उससे टस से मस नहीं हुई। अब गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई इसे लड़की की हिम्मत बता रहा है, तो कोई रिश्तों की कमजोर पड़ती नींव।

दुल्हन ने अचानक किया शादी से इनकार

पिसावां के निवासी ननक्के ने अपनी बेटी अनीता की शादी हरदोई के मिहीपुर गांव के विमल नामक युवक से तय की थी। विमल दिल्ली की एक स्पोर्ट्स कंपनी में सिलाई का काम करता है और उसकी मासिक आय लगभग 35 हजार रुपये है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से की गई थीं और बारात भी धूमधाम से पहुंची। लेकिन मंडप में बैठने से पहले अनीता ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अनीता अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने साफ कह दिया कि वह यह शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस फैसले से शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन अंततः मामला शांतिपूर्वक निपटाया गया। नतीजा यह हुआ कि बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

'दाढ़ी वाले दूल्हे से नहीं करूंगी शादी'

सीतापुर में एक शादी समारोह उस वक्त अचानक हंगामे में बदल गया, जब वरमाला की रस्म के ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी से इनकार कर दिया। बारात पूरे जोर-शोर से पहुंची थी। मंच सज चुका था, मेहमानों की भीड़ थी, और शादी की रस्में एक-एक कर पूरी हो रही थीं। फिर बारी आई वरमाला की, यानी उस पल की जब दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और शादी की शुरुआत होती है। दुल्हन ने मंच पर आते ही दूल्हे को देखा और ठिठक गई। कुछ ही सेकंड में उसने सभी को चौंकाते हुए साफ-साफ कह दिया। "मैं दाढ़ी वाले लड़के से शादी नहीं करूंगी। मुझे क्लीन शेव दूल्हा चाहिए।" दुल्हन की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया। रिश्तेदार, बाराती, यहां तक कि दूल्हा खुद भी स्तब्ध रह गया। मंच पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।

बिना दुल्हन के घर लौटे दूल्हे राजा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई जब ऐन मंडप में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और सारी बारात को बिना शादी किए वापस लौटना पड़ा। पिसावां के निवासी ननक्के ने अपनी बेटी अनीता की शादी हरदोई के मिहीपुर गांव के विमल नामक युवक से तय की थी। विमल दिल्ली की एक स्पोर्ट्स कंपनी में सिलाई का काम करता है और उसकी मासिक आय लगभग 35 हजार रुपये है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से की गई थीं और बारात भी धूमधाम से पहुंची। लेकिन मंडप में बैठने से पहले अनीता ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अनीता अपनी जिद पर अड़ी रही। उसने साफ कह दिया कि वह यह शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस फैसले से शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन अंततः मामला शांतिपूर्वक निपटाया गया। नतीजा यह हुआ कि बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। हालांकि दूल्हा पक्ष इस फैसले से स्तब्ध था, पर अनीता ने जो ठान लिया, उससे टस से मस नहीं हुई।

यह भी पढ़ेंः मेघालय में पति की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी गाजीपुर से गिरफ्तार

पब्लिश्ड 9 June 2025 at 13:59 IST