सैलून में 'गंदा काम'! आशीष के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर रहा था मो. जैद; लखनऊ से चौंकाने वाला VIDEO

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां एक सैलून कर्मी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज कर दिया। शक होने पर ग्राहक ने सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब मामला सामने आया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्राहक ने कर्मचारी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सैलून कर्मचारी की पहचान मोहम्मद जैद के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित ग्राहक पंडित आशीष कुमार उन्नाव जिले के कटियान के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पृथ्वीपुरम में एक कैंटीन में काम करते हैं। वहां पास ही मो. जैद का सैलून है। मंगलवार को वह जैद के यहां दाढ़ी बनवाने गए थे। दाढ़ी बनवाने के दौरान उन्होंने जैद से चेहरे पर मसाज करने को कहा। सैलूनकर्मी के ऐसा करने पर ग्राहक आशीष को इसकी भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया। इस पर दोनों के बीच बहस भी हो गई थी।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

वहीं सैलूनकर्मी जैद का मसाज के नाम पर किया जा रहा यह घिनौना करतूत शॉप में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी तरह से कैद हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिखाई दे रहा है कि ग्राहक आशीष कुर्सी पर बैठकर मसाज करा रहा है तभी सैलूनकर्मी जैद बीच-बीच में अपने हाथों पर थूक रहा है और फिर उसी थूक को आशीष के चेहरे पर मसाज के रूप में रगड़ रहा है। इस तरह का कृत्य आरोपी जैद मसाज के दौरान कई बार किया है।

Advertisement

पुलिस ने किया जैद को गिरफ्तार

ग्राहक ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सैलून कर्मचारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सैलून कर्मचारी जैद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल के बाद सैलून कर्मचारी जैद को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शामली में भी आया था ऐसा ही मामला

बीते दिनों इसी तरह का मामला यूपी के शामली में भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में देखा गया था कि सैलून मालिक ने कस्टमर के चेहरे पर क्रीम का लेप लगा दिया था। और फिर थूक लगाकर उसके चेहरे का मसाज कर रहा था।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड