शामली धर्मांतरण मामले में आया नया मोड़, चांदनी कुरैशी के प्रेम जाल में फंसकर धर्म बदलने वाले आयुष मलिक की हो गई 'घर वापसी', मोहम्मद अली फिर बना हिंदू
Shamli Conversion Case: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में एक मोड़ सामने आया है। आयुष मलिक जो बाद में मोहम्मद अली बना था अब आयुष ने दोबारा हिन्दू सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है।
- भारत
- 3 min read

Shamli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। हिन्दू से मुस्लिम धर्म को अपनाने वाला मोहम्मद अली (आयुष मलिक) ने दोबारा हिन्दू सनातन धर्म स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आयुष ने हिन्दू धर्म अपनाते हुए बताया कि अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म को अपनाया था, लेकिन अब परिवार वालों की परेशानी और दिक्कतों को देखते हुए दोबारा हिन्दू धर्म अपना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आयुष मलिक की कुछ तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि वो तस्वीरों में हिन्दू देवी और देवताओं की पूजा पाठ करते हुए देखे जा सकते हैं।
आयुष मलिक ने दोबारा सनातन धर्म अपनाया
शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक से मोहम्मद अली बना आयुष ने फिर से हिन्दू सनातन धर्म अपना लिया है। उस समय बताया गया था और आयुष के पिता ने भी आरोप लगाया था कि मेरे इकलौते बेटे को प्रेम प्रसंग में फंसाकर 'मोहम्मद अली' बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि बेटे का धर्म परिवर्तन करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश का हिस्सा था। आयुष के पिता का आरोप है कि करीब 4 साल पहले जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने परिवार ने चोरी-छिपे आयुष से निकाहनामा पढ़वा लिया था और उसका नाम बदलकर मोहम्मद अली रख दिया गया।
पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उसके पिता को किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि कब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस ने जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं, उस समय इस मामले में 3 मौलवियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच आयुष को नमाज पढ़ने और कपड़े बदलने जैसे इस्लामी रीति-रिवाज में भी देखा गया था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के शामली में दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक अपने घर के पास में ही मौजूद एक जिम जाते थे। इस दौरान आरोप लगा कि जिम की ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने आयुष को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया। बाद में चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी ने साजिश के तहत आयुष मलिक का ब्रेन वॉश किया। इसके बाद आयुष और चांदनी कुरैशी ने निकाह कर लिया।
Advertisement
इस घटना के बाद आयुष के माता-पिता हरकत में आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि आयुष को ब्रेन वॉश करके मोहम्मद अली बनाया गया और उनका इरादा जायदाद हड़पने को है। अब हिन्दू धर्म अपनाने के बाद फिर से यह मामला चर्चा में आ गया है।