Seema Haider Pregnant: मार्च में दिया बेटी को जन्म, अब फिर 7 महीने की गर्भवती हैं सीमा हैदर; सचिन मीणा नहीं उठाने दे रहा भारी वजन
प्यार की खातिर सरहद पार कर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से आईं सीमा हैदर फिर सुर्खियों में है। जी हां सीमा हैदर फिर मां बनने वाली हैं।
- भारत
- 3 min read

Seema Haider Pregnant: प्यार की खातिर सरहद पार कर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा से आईं सीमा हैदर फिर सुर्खियों में है। जी हां सीमा हैदर फिर मां बनने वाली हैं। वो छठी बार बच्चे को जन्म देंगी। इसकी जानकारी खुद सचिन मीणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। सचिन मीणा ने वीडियो जारी कर बताया है कि जल्द ही वह दूसरी बार पिता बनने वाला है और सीमा छठी बार मां बनेगी। दोनों ने आने वाले बच्चे को लेकर खुशी भी जाहिर की है। सीमा ने कहा कि अभी वो ठीक हैं और हाल ही में डॉक्टर से भी रूटीन चेकअप करवा के आई हैं।
आपको बता दें कि इसी साल मार्च में सचिन की बेटी का जन्म हुआ था। जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा था। सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म करते हुए बताया कि वह सात माह की प्रेग्नेंट हैं। सीमा हैदर ने कहा कि हम दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद खुश हैं। वीडियो में उनका कहना है कि आजकल सचिन उनको भारी वजन नहीं उठाने दे रहे हैं।
इससे पहले के एक वीडियो में सीमा हैदर की बड़ी बेटी ने उनके पेट की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि अब से हम छह भाई-बहन हैं। इस पर सीमा हंसते हुए बेटी का मुंह बंद कर देती हैं। गौरतलब है कि सीमा के चार बच्चे पाकिस्तान में रह रहे उसके पहले पति गुलाम हैदर से हैं। सीमा की मुलाकात पबजी खेलते हुए मोबाइल फोन के जरिये सचिन मीणा से हुई थी।
फरवरी 2026 में होगा बच्चे का जन्म
सीमा हैदर ने बताया कि फरवरी 2026 में वह फिर से मां बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मीरा की बहन या भाई आने वाला है या फिर आनी वाली है। दो माह बाद, फरवरी 2026 में। इस वीडियो में सचिन मीणा ने कहा कि सीमा के शरीर में इस समय कैल्शियम की कमी हो गई है। जिसके चलते उसके शरीर में दर्द रहता है।
Advertisement
बुरा कहने वालों को पहले ही दिया जवाब
सीमा हैदर को इस बात की भी आशंका है कि एक बार फिर प्रेग्नेंसी की न्यूज जानकर कुछ लोग उसे ट्रोल भी कर सकते हैं। सीमा ने पहले ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को पाल लेंगी। सीमा हैदर ने कहा, 'भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी और हमने स्वीकार कर लिया। बहुत सारे लोग निगेटिव कमेंट करेंगे, बहुत सारे लोग कुछ भी कहेंगे। लेकिन हमारे बच्चे हैं, हम पालेंगे। हम तो बहुत खुश हैं। पहले पांच थे अब छह हो जाएंगे।
Advertisement
साल 2023 में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थी सीमा हैदर
सीमा हैदर करीबन 2 साल पहले (साल 2023) अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची थी। उसने दावा किया था कि वह ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार कर बैठी और सचिन के साथ रहने के लिए वो भारत आ गई। यहां तक कि दोनों ने नेपाल में शादी भी कर लिया था।
इसको लेकर दोनों द्वारा फोटो भी जारी किया गया था। सीमा के भारत आने के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया था और सुरक्षा एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ किया था। वहीं सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। सीमा हैदर भारतीय नागरिकता चाहती है। जिसके लिए उसने राष्ट्रपति से भी गुहार लगाई थी।