Sambhal Violence: जुम्मे की नमाज के दौरान मेसेज वायरल किया गया था? आरोपी सुहैल इकबाल ने दिया ये जवाब
Sambhal Violence: संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में आरोपी नंबर 2 सुहैल इकबाल ने रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
- भारत
- 3 min read

जतिन शर्मा
Sambhal Violence: संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में आरोपी नंबर 2 सुहैल इकबाल ने रिपब्लिक भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की। सुहैल ने बताया कि 24 नवंबर की सुबह वो जामा मस्जिद के पास मौजूद थे। सुहैल इकबाल ने यह भी बताया कि 24 की सुबह की नमाज उन्होंने जामा मस्जिद में ही अदा की।
रिपब्लिक से बात करते हुए सुहैल ने कहा कि वह अपने विधायक पिता का मैसेज देने जामा मस्जिद गए थे। सुबह सर्वे होना है उसकी जानकारी हमें रात में ही मिल गयी थी। लेकिन भड़काऊ बयान पर सुहैल ने कहा कि वो भीड़ के बीच नहीं गए, न ही भीड़ को उकसाया। अगर प्रशासन के पास ऐसा कोई वीडियो है तो सार्वजनिक करे।
आगजनी करने वाले लोकल लोग थे- सुहैल इकबाल
Advertisement
हिंसा के दौरान आगजनी को लेकर सुहैल ने बताया कि आगजनी करने वाले लोकल लोग थे, बाहर से कोई नहीं आया था। कम उम्र के लोगों को समझा पाना मुश्किल होता है, लोगों में सर्वे को लेकर गुस्सा था। हमें लोगों के फोन आने शुरू हुए, तब पता चला कि बाहर माहौल खराब है, उसके बाद से मैं बाहर नहीं निकला।
'19 नवंबर को जब सर्वे हुए तब में DM के साथ था, कोई हंगामा नहीं हुआ। हमने हमेशा प्रसाशन का सहयोग किया।"
नमाज के दौरान मैसेज वायरल किया गया इसकी जानकारी नहीं- सुहैल इकबाल
Advertisement
सुहैल से जब पूछा गया कि भीड़ कहा से आई? तो उसने कहा कि प्रसाशन 25 गाड़ियों से आया, हलचल हुई, लोग चौंकने लगे, तो भीड़ इक्कठी होना शुरू हो गयी। भीड़ इससे भी ज्यादा जो सकती थी। क्या व्हाट्स एप्प मेसेज के जरिए लोगो को इक्कठा किया गया? इस पर उन्होंने कहा कि जुम्मे की नमाज के दौरान मैसेज वायरल किया गया था, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आगजनी स्थानीय लोगों ने की बाहर से कोई नहीं आया। लड़कों में जोश था, लेकिन किसी के बरगलाने से नहीं आये।
संभल हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत
संभल में हुई हिंसा में अब तक 4 लोग की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में पुलिसकर्मी भी हैं। संभल SP कृष्ण कुमार के मुताबिक घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संजीव कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र के पैर की हड्डी टूट गई है। संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार को भी छर्रे लगे हैं।
सपा सांसद जिया उर रहमान समेत 800 लोगों पर FIR दर्ज
फिलहाल संभल पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान समेत कई लोगों पर 800 लोगों पर FIR हुई है। संभल SP कृष्ण कुमार बताते हैं कि सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी जो कल घायल हो गए थे, उन्होंने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिया उर रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। जिया उर रहमान बर्क को पहले भी नोटिस दिया गया था। उन्होंने पहले भी भड़काऊ भाषण दिए थे और उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया था। एसपी कृष्ण कुमार बताते हैं कि अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।