अपडेटेड 28 November 2024 at 13:12 IST

Sambhal Violence: नीला केमिकल,मुंह पर रूमाल,हाथ में पत्थर...मस्‍जिद के पीछे से दंगाईयों का नया VIDEO

संभल में जामा मस्जिद में रविवार को सर्वे के दौरान हुई हिंसा से सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दंगाईयों की पूरी प्लानिंग नजर आ रही है।

Follow : Google News Icon  

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में रविवार को सर्वे के दौरान हिंसा हुई। यहां सर्वे का विरोध रहे प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन से भिड़ने पर आमदा हो गए। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। मामले में अब प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। अबतक 28 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस बीच दंगे से कुछ देर पहले का फुटेज रिपब्लिक के हाथ लगा है जिसमें सैंकड़ों दंगाई चेहरे पर नकाब बांधते और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में साफतौर पर दंगाईयों को पथराव करते देखा जा सकता है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारी संख्या में उप्रदवियों की भीड़ जमा है। भीड़ में मौजूद कुछ लोग जहां अपने चेहरे पर नकाब बांध रहे हैं तो वहीं कुछ और लोग पत्थर इकट्ठा करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ उपद्रवी तो पत्थर फेंकते भी देखे जा सकते हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे यह दंगा सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा हो।

फुटेज में दिख रही दंगाईयों की प्लानिंग

सामने आए दो सीसीटीवी फुटेज में दंगाईयों की पूरी प्लानिंग नजर आ रही है। दंगाई पत्थरबाजी की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए आंखों के नीचे नीले रंग का कोई केमिकल भी लगाते दिख रहे हैं। एक और फुटेज में दंगाई शाही जामा मस्जिद की तरफ जाते और रास्ते से पत्थर उठाते देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो शाही जामा मस्जिद के ठीक पीछे का है। इतना ही नहीं, गली में एकत्रित होती लोगों की भीड़ और वहां रखे ईंटों का ढेर सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। इसके बाद दंगाई पत्थर उठाकर शाही जामा मस्जिद की ओर जाकर पथराव करने पर आमदा दिखे। दोनों वीडियो सुबह 9 बजकर 22 मिनट और साढ़े 9 बजे का बताया गया है।

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा के आरोपी अयान ने दिया बयान, थोड़ी देर बाद हो गई मौत; आखिरी VIDEO में सबकुछ बताया

Advertisement

संभल हिंसा में हुई 28वीं गिरफ्तारी

गौरतलब है कि संभल हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। मामले में 27 नवंबर को एक और गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि हिंसा भड़कने के बाद आरोपी फरहत ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वह कह रहा था कि 'हिंदुओं को मार दो…।' फरहत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

सर्वे के विरोध में हुआ था हिंसक प्रदर्शन

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य शहर संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव और आगजनी की। रविवार को हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठियां बरसानी पड़ीं थीं। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। मामले में अब प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। अबतक 28 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

Advertisement

संभल की जामा मस्जिद का इतिहास क्या है?

संभल की जामा मस्जिद, बाबर के 1526 और 1530 के बीच पांच साल के शासनकाल के दौरान बनाई गई 3 मस्जिदों में से एक है। अन्य दो मस्जिदों में एक पानीपत की मस्जिद है और दूसरी अयोध्या में ध्वस्त हो चुकी बाबरी मस्जिद थी।

संभल आज के समय में मुस्लिम बाहुल्य शहर है, लेकिन हिंदू शास्त्रों में इसका अलग उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि घोर कलयुग के समय में यहां भगवान विष्णु के एक अवतार कल्कि प्रकट होंगे। वही कलयुग का अंत करके नए युग की शुरुआत करेंगे। संभल के मौजूदा हालात में इसकी चर्चा इसलिए कि दावा होता रहा है कि संभल में जहां जामा मस्जिद बनी है, वो एक मंदिर को तोड़कर बनाई गई। 1527-28 में बाबर के सेनापति ने श्री हरिहर मंदिर को आंशिक रूप से ध्वस्त किया था।

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में 28वीं गिरफ्तारी, आरोपी फरहत गिरफ्तार, Video में कहा था- हिंदुओं का मार दो...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 November 2024 at 10:41 IST