Sambhal Violence: 24 नवंबर को सर्वे के दौरान YouTube से किया गया था भड़काऊ पोस्ट, यूपी पुलिस ने दर्ज की FIR

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। 24 नवंबर को जिस दिन संभल में हिंसा हुई, उसी दिन इस यूट्यूब अकाउंट से एक भड़काऊ पोस्ट किया गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal violence
संभल हिंसा | Image: ANI/ PTI

जतिन शर्मा की रिपोर्ट

FIR in Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। यह FIR एक यूट्यूब अकाउंट @Farah_edits786 के खिलाफ की गई है। पुलिस जांच के अनुसार, 24 नवंबर को जिस दिन संभल में हिंसा हुई, उसी दिन इस यूट्यूब अकाउंट से एक भड़काऊ पोस्ट किया गया था।

पुलिस का कहना है कि पोस्ट में 24 नवंबर को हुए सर्वे के दौरान मस्जिद में खुदाई करने की बात कही गई थी। इस पोस्ट को हिंसा भड़काने का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 196 और 353(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस यूट्यूब हैंडल के संचालक की पहचान कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

बेकाबू भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया…

क्या आप जानते हैं कि आखिर उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा क्यों भड़की? जामा मस्जिद के सर्वे से जुड़ा सारा विवाद क्या है? मस्जिद का सर्वेक्षण करने जब सर्वे टीम पहुंची तो हिंसा भड़क उठी, वहां मौजूद भीड़ ने पहले तो विरोध किया और फिर पत्थरबाजी करने लगे। हालात को बेकाबू होता देख, भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन बेकाबू भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

Advertisement

संभल में हिंसा के दौरान कैसा था मंजर

संभल में हिंसा के बाद सड़कों पर सिर्फ चप्पल और पत्थर दिखाई दिए। हिंसक भीड़ पुलिस पर पथराव कर रही थी। गाड़ियां फूंकी जा रही थी। छतों से पत्थर फेंके जा रहे थे। पुलिस कर्मी बचते नजर आए। भीड़ पुलिस पर पत्थर फेंक रही थी। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। गलियों में सिर्फ पत्थर और चप्पल दिखाई पड़े। जामा मस्जिद में सर्वे के विरोध में ये हिंसा हुई थी।

मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा 

संभल की अदालत में जामा मस्जिद में सर्वे की अनुमति दी थी। इसके लिए कोर्ट ने कोर्ट कमिशन भी नियुक्त किए थे। अधिकारियों के मुताबिक सर्वे की टीम मस्जिद के अंदर सर्वे कर रही रही थी कि अराजक तत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि गोली लगने से सीओ और एक इंस्पेक्टर घायल हो गए थे। इसके अलावा पथराव में एक एसडीएम चोटिल हो गए थे। इस मामले में संभल पुलिस ने 2 हजार से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। वहीं अब तक 51 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Delhi Assembly Election: BJP की पहली लिस्ट में किसको कहां से मिला टिकट?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड