Sambhal: गांव में गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने पर मुकदमा दर्ज

संभल जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र स्थित सिंघावली गांव में एक गाय को ट्रैक्टर से बांधकर गौशाला में घसीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Cow slaughterer
गाय | Image: Shutterstock / Representative

संभल जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र स्थित सिंघावली गांव में एक गाय को ट्रैक्टर से बांधकर गौशाला में घसीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (संभल) अनुज कुमार ने बताया कि कैला देवी थाना क्षेत्र के सिंघावली ग्राम पंचायत सचिव ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया और आरोप लगाया कि गांव की गौशाला में एक गाय के पैरों को ट्रैक्टर से बांध कर उसे घसीटा गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान ओमवती, उनके पति रूप किशोर, केयर टेकर कालू और ट्रैक्टर चालक नेम सिंह के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी गोरख नाथ भट्ट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बताया कि जिला अधिकारी ने जानकारी मिलने पर मामले का तुरंत संज्ञान लिया गया और ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया ।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जांच कराए जाने पर पाया गया कि गाय बीमार थी और भारी थी तथा उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि गाय को इलाज के लिए अन्य तरीके से भी ले जाया जा सकता था।

Advertisement

उक्त मामले में जांच की जा रही है ।

ये भी पढ़ेंः J&K: 'उमर सरकार को अस्थिर करने के लिए कोई एजेंसी तो नहीं...',बडगाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला को हुआ शक

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड