अपडेटेड 22 November 2024 at 17:33 IST

Sambhal: 'कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं, इसके खिलाफ...' जामा मस्जिद के सर्वे पर फिर भड़के SP सांसद बर्क

सपा सांसद जियाउररहमान बर्क ने कहा कि ये कितने भी ड्रोन कैमरा ले आए, मैं खुलेआम बोल रहा हूं... ये मस्जिद थी मस्जिद है और मस्ज्दि रहेगी।

Follow : Google News Icon  
ziaur rahman barq on jama masjid survey
जामा मस्जिद सर्वे पर जियाउर्रहमान बर्क | Image: X

Sambhal Mandir-Jama Masjid Dispute: संभल में शाही जामा मस्जिद और मंदिर को लेकर हो रहे विवाद पर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि वह कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं हैं। साथ ही सर्वे को लेकर फैसले के खिलाफ जाने की भी बात कही।

बता दें कि संभल में जिस जगह पर शाही जामा मस्जिद मौजूद हैं, वहां श्री हरिहर मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। मामले में हिंदू पक्ष की याचिका को लेकर कोर्ट ने मस्जिद कराने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वे भी हुआ।

जामा मस्जिद के सर्वे पर सपा सांसद बर्क का बयान

जामा मस्जिद के सर्वे पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउररहमान बर्क ने फिर अपनी पुरानी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि मैं खुलेआम बोल रहा हूं कि वहां मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी।

‘मेरे पक्ष के लोगों को सुना नहीं गया…’

बर्क ने कहा कि ये मेरा अधिकार है कि मैं कोर्ट के आदेश के खिलाफ आगे जा सकता हूं। मैं कोर्ट के आदेश से सहमत नहीं हूं। मेरे पक्ष के लोगों को नोटिस नहीं दिया गया। सर्वे का आदेश देने से पहले उनको सुना जाना चाहिए था। हमें हैरानी है कि संभल के पुलिस-प्रशासन और अधिकारी को क्या हो गया? यहां पर की 1-2 घंटे में सर्वे करा दिया।

Advertisement

सपा सांसद ने पूछा कि इतनी जल्दी क्या थी? उनके सामने क्या मजबूरी थी? सर्वे तो कभी भी हो सकता था, लेकिन पुलिस इतनी जल्दी किसी और चीज में कर लेता तो मुझे भी खुशी होती। ये कितने भी ड्रोन कैमरा ले आए, मैं खुलेआम बोल रहा हूं... ये मस्जिद थी मस्जिद है और मस्ज्दि रहेगी।

जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गौरतलब है कि जामा मस्जिद के सर्वे के बाद संभल में माहौल तनावपूर्ण है। इस दौरान पुलिस ने शुक्रवार की जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया है। किसी तरह की अराजकता होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisement

संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

विवाद संभल की जामा मस्जिद को लेकर हो रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि यहां हरिहर मंदिर मौजूद था, जिसे तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि संभल में श्री हरिहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा। 1529 में बाबर ने यहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। उसी को लेकर दावा पेश किया गया है। यह एक ASI संरक्षित इलाका है। वहां बहुत सारे चिन्ह और निशान हैं जो मंदिर के है। 

यह भी पढ़ें: 'जामा मस्जिद में भगवान शिव का शिवलिंग मौजूद', संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर साध्वी का बड़ा दावा
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 17:33 IST