'2017 से पहले भर्तियों में 'सैफई सिंडिकेट' का दबदबा था, कोई आवाज नहीं उठा सकता था...', फर्रुखाबाद में CM योगी का सपा पर जोरदार हमला

CM Yogi attacks Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले भर्तियों में 'सैफई सिंडिकेट' का बोलबाला था। इस बीच उन्होंने सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi attacks Samajwadi Party Saifai Syndicate dominated recruitments before 2017
CM Yogi attacks Samajwadi Party Saifai Syndicate dominated recruitments before 2017 | Image: ANI

CM Yogi attacks Samajwadi Party: गुरुवार, 3 सितंबर को फर्रुखाबाद से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सीएम में पिछली सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पहले युवाओं के लिए भर्ती और नौकरी के मौकों पर "सैफई सिंडिकेट" का कब्जा था, साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसी को भी युवाओं के भविष्य से समझौता करने की इजाजत नहीं देगी। CM योगी ने आगे कहा, "आज, पहली बार युवा बिना किसी भेदभाव के पूरी तरह से सरकारी नौकरी पा रहे हैं।"

पहले सरकारी नौकरी पर "सैफई सिंडिकेट" का कब्जा था- CM योगी

बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटने के बाद फर्रुखाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए, CM योगी ने कहा कि  समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा '"2017 से पहले, 'सैफई सिंडिकेट' सरकारी भर्तियों में इस हद तक हावी था कि कोई आवाज़ नहीं उठा सकता था। युवा सिर्फ़ तमाशबीन बने रहे और उन्हें नौकरी नहीं मिली।"

छात्रों के भविष्य से खेलने वाले जेल की हवा खाएंगे

CM योगी ने आगे कहा, "अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा। अगर अब कोई आपके भविष्य के साथ खेलने की कोशिश करेगा, तो उसके लिए जेल के दरवाज़े खुले हैं। हम उन्हें जेल भेजेंगे और उनकी प्रॉपर्टी भी जब्त कर लेंगे।" मुख्यमंत्री ने युवाओं की मदद के लिए बनाई गई स्कीमों के बारे में भी बताया, जिनमें CM युवा उद्यमी स्कीम और मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सुविधा शामिल हैं।

उन्होंने कहा 'इन्वेस्टमेंट का मतलब सिर्फ़ इंडस्ट्री लगाना नहीं है। इन्वेस्टमेंट का मतलब युवाओं के लिए रोजगार, उनकी इज्जत और उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाने की कोशिश है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर में कोई सच तो नहीं छिपा है...', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जितेंद्र मिश्रा के राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर उठाए सवाल
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड