सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने नौ साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

UP News: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने नौ साल के एक बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stray Dogs
Stray Dogs | Image: Image: PTI

UP News: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र में मंगलवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने नौ साल के एक बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में मदन कश्यप का बेटा पुरूषोत्तम कश्यप (नौ) खेलने के लिए खेतों में गया था, तभी आवारा कुत्तों के एक समूह ने उस पर हमला कर दिया।

जैन ने बताया, ‘‘कुत्तों ने बुरी तरह से बच्चे को काटा और उसके शरीर को नोच डाला। उन्होंने मांस के साथ-साथ उसकी खोपड़ी के कुछ हिस्सों को भी काट डाला। कुत्तों ने उसके शरीर के कई हिस्सों को गंभीर रूप से क्षत-विक्षत कर दिया।’’

पुलिस अधीक्षक के अनुसार चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पथराव कर कुत्तों को भगाया। हालांकि, जब तक लोग पहुंचे, तब तक पुरूषोत्तम गंभीर रूप से घायल हो चुका था और उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: घटे फॉलोअर्स और ब्रांड डील पर छाए संकट के बादल, भद्दे कमेंट के बाद Ranveer Allahbadia को तगड़ा झटका
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड