अपडेटेड 11 August 2024 at 14:43 IST
UP के जालौन में मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत; पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोच पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार तड़के एक मकान की छत गिर जाने से उसके नीचे सो रहे मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोच पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार तड़के एक मकान की छत गिर जाने से उसके नीचे सो रहे मां-बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा कोतवाली कोच के महलुबा गांव में तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब अखिलेश नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. देवेश कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टतया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिक बारिश के कारण मकान की पुरानी छत में नमी आ गई और वह भरभराकर गिर पड़ी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में छत के नीचे सो रहा अखिलेश (35), उसकी पत्नी मोहिनी (32), बेटा देबू (सात) और बेटी अदिति (10) मलबे में दब गए। कुमार के मुताबिक, ग्रामीणों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चारों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोच ले गई, जहां चिकित्सकों ने देबू और मोहिनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश और अदिति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
Advertisement
कुमार ने बताया कि मकान की छत गिरने से कमरे में रखा फ्रिज का कंप्रेसर भी फट गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार पांडे और अधीक्षक डॉ. देवेश कुमार ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियम अनुसार आर्थिक मदद दी जाएगी तथा पूरी घटना की जांच भी की जाएगी।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 11 August 2024 at 14:43 IST