100 करोड़ की प्रॉपर्टी, 200 करोड़ के रिसॉर्ट में बेटे की शादी और निलंबन...करप्‍शन के आरोपों पर DSP ऋषिकांत शुक्ला ने दिया जवाब

अब DSP ऋषिकांत शुक्ला ने अपनी सफाई दी है। उन्‍होंने रिपब्‍लिक भारत से खास बातचीत में बताया कि उनके अखिलेश दुबे से संबंध केवल लीगल एडवाइजर के रूप में रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

गौरव त्रिवेदी की रिपोर्ट

Kanpur: उत्तर प्रदेश पुलिस के DSP ऋषिकांत शुक्ला हाल ही में उस समय सुर्खियों में आए जब उन पर आरोप लगा कि उन्होंने कुछ ही वर्षों में अवैध रूप से करीब 100 करोड़ की संपत्ति अर्जित कर ली है। इतना ही नहीं, ऋषिकांत शुक्ला के बेटे की शादी भी आलीशान रिसॉर्ट में हुई थी, जिसकी बारात में पुलिस महकमे में बड़े-बड़े अधिकारियों ने डांस किया था। लेकिन DSP ऋषिकांत शुक्ला तब मुश्‍किल में आ गए जब उनके कानपुर के अखिलेश दुबे के साथ करीबी होने की चर्चा हुई। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

लेकिन अब DSP ऋषिकांत शुक्ला ने अपनी सफाई दी है। उन्‍होंने रिपब्‍लिक भारत से खास बातचीत में बताया कि उनके अखिलेश दुबे से संबंध केवल लीगल एडवाइजर के रूप में रहे हैं। कानपुर में पोस्टिंग के दौरान वे कानूनी सलाह लेने के लिए उनसे संपर्क करते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बीच कोई आर्थिक या निजी साझेदारी नहीं है।

33 कंपनियों के आरोप को बताया झूठा

Advertisement

शुक्ला ने कहा कि उनके बेटे के नाम पर 33 कंपनियों के होने का आरोप सरासर झूठ है। उनके अनुसार, उनके बेटे के नाम से ऐसी कोई कंपनी पंजीकृत नहीं है। आर्य नगर और स्वरूप नगर में उनके या उनके सहयोगियों के नाम से बताई जा रही संपत्तियां भी पूरी तरह निराधार हैं। DSP शुक्ला ने कहा कि उन पर 100 करोड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने का जो आरोप लगाया गया है, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने दावा किया कि जिन अपराधियों और माफिया गैंग्स पर उन्होंने कार्रवाई की थी, वही लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने कई कुख्यात अपराधियों और गैंगों पर कार्रवाई की थी। जैसे कि डिटो गैंग, जो तीन दशक से सक्रिय था। शुक्ला के मुताबिक, उन्होंने उस गैंग को खत्म किया और सरकार ने उन्हें इसके लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया था। शुक्ला ने कहा कि एक व्यक्ति, मनोहर शुक्ला, उनके खिलाफ झूठा केस तैयार कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोहर का संबंध माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला के गांव से है और वह अपराधियों से जुड़ा हुआ रहा है। यही लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र में शामिल हैं।

Advertisement

'प्रॉपर्टी मेरी पैतृक संपत्ति, कीमत होगी 4-5 करोड़'

ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि उनकी जो प्रॉपर्टी है वो पैतृक सम्पत्ति है, मेरी संपत्ति 4-5 करोड़ से ज्‍यादा की नहीं होगी जिसमें की ज्‍यादातर मेरी पैतृक है। उन्‍होंने कहा कि मैं जांच में सहयोग करुंगा। जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे मुहैय्या कराऊंगा। करोड़ों के रिजोर्ट में बेटे की शादी करने पर उन्‍होंने का कि आयोजन लड़की वालों ने किया था। मैं बारात लेकर गया था अब उन्होंने कहां आयोजन रखा इससे मेरा कोई लेना देना नहीं। इस पूरे मामले में मैं और मेरा परिवार बहुत तनाव में है। मेरे पूरे छवि को धूमिल किया जा रहा है।

“मुझे जांच पर भरोसा है”

उन्होंने यह भी कहा कि SIT की ओर से 100 करोड़ की संपत्ति के नोटिस की बात झूठी है, उन्हें ऐसा कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला। शुक्ला के अनुसार, कुछ लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह किया। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर उन्हें स्पष्टीकरण का मौका मिलता, तो अधिकारी संतुष्ट हो जाते। अंत में उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा और वे सचाई सामने लाकर अपना नाम साफ करेंगे।

इसे भी पढ़ें- वर्चस्व, विरासत और बाहुबल... बिहार के दंगल में कितने बाहुबली आजमा रहे ताकत? पहले चरण के चुनाव में इन चेहरों का दबदबा

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड