हिंदू लड़कियों को प्‍यार में फंसा बनाते थे शारीरिक संबंध, फिर ब्‍लैकमेल कर कराते थे धर्म परिवर्तन; यूपी के इस जिले में बड़े धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से एक संगठित धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Religious Conversion racket busted in Kushinagar
हिंदू लड़कियों को प्‍यार में फंसा बनाते थे शारीरिक संबंध, फिर ब्‍लैकमेल कर कराते थे धर्म परिवर्तन; यूपी के इस जिले में बड़े धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद से एक संगठित धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था। इस गैंग का नेटवर्क अमृतसर से लेकर कुशीनगर तक फैला था। 26 जुलाई को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सुनील वर्मा ने अपनी बेटी के अपहरण व धर्मांतरण की तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और चौकाने वाले खुलासे हुए।

मुख्य आरोपी तौफिक अंसारी इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। आरोप है कि वह वर्षों से सोशल मीडिया के जरिए हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा रहा था। वह उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। तौफिक ने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कर उसकी रिकॉर्डिंग भी की, जिससे पूरे परिवार को धमकाया जा सके।

गिरोह में महिलाएं भी शामिल, करती थीं हिदू लड़कियों का माइंडवॉश

इस गिरोह में दो महिलाएं कैसरजहां और फातिमा भी शामिल थीं, जो युवतियों को मानसिक रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करती थीं। उनका काम था – भरोसा जीतना, बहलाना और धर्म बदलवाने के लिए मन तैयार करना। इन महिलाओं की भूमिका गिरोह के लिए ‘भावनात्मक हथियार’ जैसी थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। सभी उपकरण प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किए जाते थे।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. तौफिक अंसारी

Advertisement

2. आशिक अंसारी

3. इम्तियाज

4. मो. साहब अंसारी

5. जीशान कमर

6. मजहर

7. कैसरजहां (महिला)

8. फातिमा (महिला)

पुलिस की कार्रवाई और बड़ा सवाल

एसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पडरौना पुलिस, साइबर सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट
 

इसे भी पढ़ें- 100 हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण, 2 यूट्यूबर मास्‍टरमाइंड...भारत में तैयार हो रही थी ISI की लेडी ब्रिगेड; PAK की बड़ी साजिश बेनकाब

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड