हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर कई मीटर तक घसीटती गई कार; युवती की मौके पर मौत; VIDEO देख कांप जाएंगे

दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे का खौफनाक मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित नेशनल हाईवे-9 स्थित नए बाईपास पर रविवार दोपहर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रही युवती की मौत हो गई है।

यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से कुचेसर रोड चौपला के पास नए बाईपास पर स्थित एक ढाबे के पास की बताई जा रही है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इतना ही नहीं, कई बार पलटते हुए अन्य गाड़ियों से जा भिड़ी।

क्यों हुआ भयावह हादसा?

चश्मदीदों के मुताबिक, कार का टायर फटने से यह भयावह हादसा हुआ। इसके चलते कार सीधे डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, युवती कार में बुरी तरह फंस गई कि उसे निकलने का मौका ही नहीं मिला।

घटना सीसीटीवी में कैद

हादसे का वीडियो भी सामने आया है जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार अनियंत्रित होकर पलट रही है। साथ ही मौके पर खड़ी कुछ गाड़ियों से टकरा गई। गनीमत रही कि गाड़ियों के पास मौजूद लोग हादसे की चपेट में आने से बच गए।  

Advertisement

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को कार के अंदर से निकाला गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक युवती के परिजन को भी सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: AIIMS का बेड नंबर 12,बीप देती मशीनें और मौत का इंतजार करता हरीश राणा...
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड