BREAKING: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव और मनीष यादव को 39 घंटे के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश, हो सकता है बड़ा खुलासा

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शुक्रवार को अदालत ने राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को अगले 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ram mandir donation theft case
राम मंदिर चोरी मामला | Image: X

Ram Mandir Donation Theft Case: शुक्रवार, 17 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े एक बड़ी खबर सामने आई है। अदालत ने राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को अगले 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस रिमांड में कथित चोरी के मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। चल रही जांच के तहत पूछताछ के लिए पुलिस दोनों आरोपियों को शनिवार को जेल से बाहर ले जा सकती है।

पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी

शुरुआती जानकारी के अनुसार राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और मनीष यादव को लेकर पुलिस ने अदालत से 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने दोनों को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश के बाद बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस दौरान इस मामले में और भी अधिक गहराई में जाने की कोशिश करेगी। 

SC को सौंपी जाएगी SIT की रिपोर्ट?

सूत्रों के अनुसार राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, एसआईटी ने अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त समय मांगा है।

Advertisement

23 जून को सौंपी थी पहली रिपोर्ट

गौरतलब है कि जांच कर रही एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इस दौरान जांच में राम मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़ी पांच बड़ी खामियां मिली हैं। जांच के दौरान मंदिर की प्रशासनिक, वित्तीय और संचालन व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड