Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Live: 'ये धर्म ध्वज दूर से राम मंदिर के दर्शन करवाएगा', राम मंदिर के ध्वजारोहण के बाद बोले PM मोदी
Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
- भारत
- 9 min read

Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Live Updates: रामभक्तों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। आज, 25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 191 फीट ऊंचे शिखर पर 22×11 फीट का धर्म ध्वज फहराया। कार्यक्रम के लिए रामनगरी दुल्हन की तरह सजाया गया। चारों ओर अयोध्या में राम धुन गूंज सुनने मिली। कार्यक्रम में कई खास अतिथि शामिल हुए। वहीं, पीएम मोदी और अन्य VVIP गेस्ट के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पूरी अयोध्यानगरी अभेद्य किले में तब्दील की गई। राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट...
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: यह ध्वज एक संदेश है- मनोज तिवारी
BJP सांसद मनोज तिवारी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर ‘ध्वजारोहण उत्सव’ पर कहा, "मन आनंदित है... मैं प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। राम मंदिर के शिखर पर लगे इस ध्वज ने राम जन्मभूमि मंदिर को पूर्ण कर दिया है... यह ध्वज एक संदेश है... सनातन सभी का सम्मान करता है..."
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: ध्वजारोहण पर क्या बोले पीयूष गोयल?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह पर कहा, "जिस त्याग और तपस्या के लिए हजारों लाखों हिंदुओं ने अपनी आहुती दी थी। आज उसका ध्वजारोहण हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोग बहुत आनंदित हैं। यह 140 करोड़ लोगों की आस्था का विषय है।"
Advertisement
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: अयोध्या विकसित भारत का मेरुदंड बनकर उभर रही है- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “आज अयोध्या फिर से वह नगरी बन रही है, जो दुनिया के लिए उदाहरण बनेगी। त्रेता युग की अयोध्या ने मानवता को नीति दी। 21वीं सदी की अयोध्या मानवता को विकास का नया मॉडल दे रही है। तब अयोध्या मर्यादा का केंद्र थी। अब अयोध्या विकसित भारत का मेरुदंड बनकर उभर रही है।”
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: ये धर्मध्वज प्रेरणा बनेगा- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये धर्मध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए, पर वचन न जाए अर्थात जो कहा जाए, वही किया जाए। ये धर्मध्वज संदेश देगा - कर्मप्रधान विश्व रचि राखा अर्थात विश्व में कर्म और कर्तव्य की प्रधानता हो। ये धर्मध्वज कामना करेगा - बैर न बिग्रह आस न त्रासा, सुखमय ताहि सदा सब आसा यानी भेदभाव, पीड़ा, परेशानी से मुक्ति और समाज में शांति एवं सुख हो।
Advertisement
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: आज सम्पूर्ण विश्व राममय है- PM मोदी
पीएम मोदी का संबोधन ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष बिंदु की साक्षी बन गई है। आज सम्पूर्ण विश्व राममय है। सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 वर्ष तक प्रज्वलित रही। धर्म एक पल भी डिगा नहीं। श्री राम परिवार का दिव्या प्रताप इस भव्य मंदिर में प्रतिस्थापित हुआ। ये धर्मध्वजा केवल एक धवजा नहीं है ये भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: हम सबके लिए एक सार्थकता का दिवस- मोहन भागवत
RSS के सरसंघचालक मोहन भगवत ने कहा कि आज हम सबके लिए एक सार्थकता का दिवस है। कितने लोगों ने सपना देखा, कितने लोगों ने अपने प्राण अर्पण किए। आज उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। आज अशोक जी को वहां शांति मिली होगी। कितने संत कितने गृहस्थ उन्होंने अपना पसीना बहाया और प्राण न्योछावर किया।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: ये एक नए युग का शुभारंभ है- CM योगी
ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवन श्रीराम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारम्भ है।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज की तस्वीरें
अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज की स्थापना हो गई है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: PM मोदी ने मंदिर के शिखर पर फहराया भगवा ध्वज
PM मोदी औ RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराया, जो मंदिर का निर्माण पूरा होने का प्रतीक है। UP के CM योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ हैं।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण
थोड़ी देर में पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की स्थापना करेंगे। ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होना है। इस खास मौके पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं।
PM मोदी और मोहन भागवत ने की रामलला की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा की।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: PM मोदी ने राम दरबार के किए दर्शन
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री राम दरबार गर्भ गृह में दर्शन और पूजा की।
PM मोदी ने माता अन्नपूर्णा मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, CM योगी आदित्यनाथ और UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। वो थोड़ी देर में राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: शेषावतार मंदिर में PM मोदी ने की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: सप्तमंदिर पहुंचे PM मोदी
पीएम मोदी सप्तमंदिर पहुंचे गए हैं। वो यहां दर्शन कर रहे हैं। यहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर हैं।थोड़ी देर में पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। इसके बाद उनका संबोधन भी होगा।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: CM योगी ने किया पीएम का स्वागत
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या पहुंचने पर PM नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: शब्दों में बयां नहीं कर सकता खुशी- मूर्तिकार प्रशांत पांडे
राम दरबार में मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकार प्रशांत पांडे ने कहा, "हमारी आंखें और दिल ही सब कुछ देखते हैं, मेरे दिल में जो खुशी है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हमें यह सौभाग्य मिला है। आज मेरी आत्मा भर गई है।"
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: PM मोदी का रोड शो शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। साकेत विद्यालय से राम मंदिर तक राम मंदिर पर करीब 1.5 किलोमीटर लंबा उनका ये रोड शो है।
Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE Updates: अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से साकेत महाविद्यालय के लिए रवाना हुए। थोड़ी देर में उनका रोड शो होने वाला है।
Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE Updates: ध्वजारोहण कार्यक्रम की सारा तैयारियां पूरी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेज़रर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा, "आखिरकार 5 सदियों के बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। CM ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था और उससे वह खुश हुए..."
Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE Updates: अयोध्या में सुरक्षा कड़ी
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ‘ध्वजारोहण’ समारोह के लिए अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: ध्वजारोहण को पूरी दुनिया देखेगी- ब्रजेश पाठक
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ध्वजारोहण’ समारोह पर कहा, "पीएम मोदी का आज आगमन होगा और हम सब बहुत उत्सुक हैं। आज जब ध्वजारोहण होगा तो पूरी दुनिया देखेगी।"
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: सप्तमंदिर जाएंगे PM मोदी
PM मोदी थोड़ी देर में अयोध्या पहुंचेंगे। PMO के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सप्तमंदिर पहुंचेंगे। मंदिर के परिसर में वो महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से जुड़े मंदिर शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेषावतार मंदिर जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे वो माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: कौन-कौन होगा शामिल?
अयोध्या ध्वजारोहण कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मोरारी बापू, चिन्मयानंद, धीरेन्द्र शास्त्री, देवकीनन्दन ठाकुर, मुकेश अंबानी समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग समाज के करीब साढ़े सात हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan Live: अभिजीत मुहूर्त में होगा ध्वजारोहण
राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भगवा ध्वज फहराएंगे। विवाह पंचमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा। यह मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ध्वजारोहण के लिए 43 मिनट का समय काफी शुभ है। पुराणों के अनुसार है कि भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था।