अपडेटेड 19 January 2024 at 08:11 IST

Ram Mandir Exclusive: R भारत पर 'साक्षात' रामलला के दर्शन, गर्भगृह में स्थापित मूर्ति की पहली तस्वीर

Ram Mandir Pran Pratishta : राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। रामलाल की प्रतिमा श्याम रंग की है।

Follow : Google News Icon  

Ram Mandir Pran Pratishta : अयोध्या के राम मंदिर में ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह से चार दिन पहले, गुरुवार को मंदिर के अंदर का पहला मनोरम दृश्य रिपब्लिक के कैमरे में कैद हुआ है। रिपब्लिक टीम मंदिर के अंदर के अद्भुत दृश्यों को कैद करने में कामयाब रही। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। 

रिपब्लिक भारत के पास वो तस्वीर है जिसमें रामलला के बाल स्वरूप को दिखाया गया है। राम मंदिर में स्थापित मूर्ति में रामलला को पांच साल का दिखाया गया है। मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ गुरुवार को ही इस प्रतिमा को गर्भगृह में विराजमान किया गया है। मुहूर्त के अनुसार अब 22 जनवरी को विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलाल की प्रतिमा श्याम रंग की है। अभी प्रतिमा को सफेद और पीले कपड़े से ढंका गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति से कपड़ा हटाया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि में 'यज्ञशाला' का एक मनमोहक दृश्य

रामलला के बाल स्वरूप के अलावा राम मंदिर से और भी कई शानदार तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में मंदिर की भव्यता कण-कण से झलकती नजर आ रही थी। चाहे मंदिर की दीवारें हों, छतें हों या इसका फर्श। मंदिर के प्रत्येक हिस्से की झलक भगवान राम के प्रति समर्पण और भक्ति की भावना को व्यक्त करती है।
'यज्ञ स्थल' की कुछ विशेष तस्वीरें भी सामने आई हैं।

22 जनवरी के लिए सजाई गई यज्ञशाला

इससे पहले गुरुवार को सभी धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रामलला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया था। श्री राम जन्मभूमि के उत्तर-पूर्वी कोने पर स्थित यज्ञशाला को 22 जनवरी को होने बाले हवन के लिए सजाया गया है।

Advertisement
रामलला की मूर्ति स्थापना से पहले अनुष्ठान की तैयारी

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: 'नहीं, गोली नहीं चलाऊंगा...',कल्याण सिंह का वो भाषण जिसमें सीना ठोककर ली बाबरी विध्वंस की जिम्मेदारी

 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 January 2024 at 00:16 IST