अपडेटेड 15 January 2024 at 09:59 IST
22 जनवरी को ही क्यों हो रही प्राण प्रतिष्ठा? 7 दिनों तक चलेगा विशेष अनुष्ठान, जानें कब क्या होगा
Ayodhya Times line: अयोध्या में 6 जनवरी से शुरू होकर 7 दिन तक विशेष प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान होंगे। जानें प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में किस दिन क्या होगा?
- भारत
- 3 min read

Ram Mandir Ayodhya Inauguration: अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा से 11 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विशेष अनुष्ठान शुरू कर दिए हैं। जैसे-जैसे प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी पास आ रही है, लोगों में इसको लेकर जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। 16 जनवरी से वृहद स्तर पर अनुष्ठान प्रक्रिया शुरू हो रही है।
खबर में आगे पढ़ें…
- 22 जनवरी को ही क्यों हो रही प्राण प्रतिष्ठा?
- 16 जनवरी से शुरू हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
- सात दिनों तक किस दिन क्या होगा?
अयोध्या में सात दिनों तक चलने वाले इस प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में हर दिन विशेष पूजा होगी। राम मंदिर समारोह के लिए अयोध्या में राम पथ समेत सड़कों, दुकानों और गलियों को हिंदू प्रतीकों की कलाकृतियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस विशेष अनुष्ठान की शुरुआत सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान से होगी। आइए जानते हैं कि 16 जनवरी से शुरू होकर 7 दिन तक चलने वाले प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में किस दिन क्या होगा?
16 जनवरी, 2024 : मंगलवार को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर 'दशविध' स्नान और विष्णु पूजा कर गायों को प्रसाद दिया जाएगा
Advertisement
17 जनवरी, 2024 : 5 साल के रामलला की मूर्ति के साथ एक काफिला अयोध्या पहुंचेगा। श्रद्धालु मंगल कलश में सरयू नदी का जल लेकर राम जन्मभूमि मंदिर आएंगे।
18 जनवरी, 2024 : इसके बाद गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा ब्राह्मण वरण-वास्तु पूजा के साथ औपचारिक अनुष्ठान की शुरुआत होगी।
Advertisement
19 जनवरी, 2024 : पवित्र अग्नि जलाई जाएगी और नवग्रह की स्थापना कर हवन किया जाएगा।
20 जनवरी, 2024 : राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू नदी के जल से धोया जाएगा। वास्तु शांति और 'अन्नाधिवास' अनुष्ठान होगा।
21 जनवरी, 2024 : रामलला की मूर्ति को 125 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा।
22 जनवरी, 2024 : सुबह की पूजा के बाद दोपहर में 'मृगशिरा नक्षत्र' में मूर्ति का अभिषेक होगा। रामलला की मूर्ति स्थापना होने के बाद महापूजा और महाआरती होगी।
22 जनवरी को ही क्यों हो रही प्राण प्रतिष्ठा?
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी, 2024 का दिन चुना गया है, लेकिन इस भव्य समारोह के लिए 22 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया? ये बड़ा सवाल है। यहां खास बात ये है कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का अत्यंत शुभ मुहूर्त रहेगा। जो दोपहर 12:29 मिनट से 12:30 मिनट तक रहेगा। इस दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि भी पड़ी रही है। इसके अलावा सुबह के समय नक्षत्र मृगशिरा, योग ब्रह्म और इन्द्र योग भी लगेगा।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 January 2024 at 20:26 IST