अपडेटेड 19 July 2024 at 14:26 IST

राजघराने से नाता, राजा भैया से शादी फिर कानूनी लड़ाई; कौन हैं भानवी सिंह,अब राजनीति में आने का संकेत

Bhanvi Singh: 10 जुलाई 1974 को जन्मी भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो बस्ती के राजा कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं।

Follow : Google News Icon  
Bhanvi Singh and Raja Bhaiya
भानवी सिंह और पति राजा भैया | Image: Facebook/X

Who is Bhanvi Singh: क्या रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी राजनीति में उतरेंगी? भानवी सिंह ने 'न्याय की जंग' के लिए जो बिगुल फूंका है, उससे संकेत साफ मिल रहे हैं कि वो जल्द सियासत के मैदान में हुंकार भरने वाली हैं। रियासत और राजघराने से संबंध रखने वाली भानवी सिंह अभी अपने पत्नी राजा भैया से अलग रह रही हैं और तलाक का लड़ाई अदालत में लड़ी जा रही है। हालांकि इसके ऊपर उठकर वो अब अपनी लड़ाई को राजनीतिक तौर पर भी जल्द लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल वो इसके लिए उचित वक्त का इंतजार कर रही हैं।

राजघराने की रहने वाली भानवी सिंह कौन हैं, उनकी पारिवारिक कहानी कैसे बिगड़ी है? कैसे राजा भैया से भानवी सिंह अलग हो गईं? अब अपनी लड़ाई के साथ राजनीति लड़ाई की बात करने वाली भानवी सिंह के बारे में इन सब बातों को जानने की कोशिश करते हैं।

कौन हैं राजघराने से आने वाली भानवी सिंह?

10 जुलाई 1974 को जन्मी भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो बस्ती के राजा कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। शुरुआती पढ़ाई बस्ती में की और फिर लखनऊ में उन्होंने आगे की पढ़ाई की। राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भदरी रियासत से ताल्लुक रखते हैं, जिनके साथ साल 1995 में भानवी सिंह की शादी हुई। दोनों के चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं। बेटों के नाम शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह हैं, जबकि दो बेटियां राघवी और विजय राजेश्वरी हैं।

यह भी पढ़ें: पूजा खेडकर का बयान दर्ज करेगी पुलिस,जिला कलेक्टर पर आरोप से जुड़ा है केस

Advertisement

राजनीति में उतरने की खबरें

पारिवारिक झगड़े के बीच भानवी सिंह ने पिछले दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा- 'कभी कभी सोचती हूं जब रियासत, राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा? अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी, लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी। उचित समय का इंतजार कीजिए।'

भावनी सिंह के इस पोस्ट से कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि भानवी राजनीति में भी उतर सकती हैं। पोस्ट में उन्होंने महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात भी कही है, जिससे इस बात का संकेत मिल रहा है, आने वाले दिनों में भानवी पूर्ण रूप से सियासी पिच पर बैटिंग कर सकती है।

Advertisement

भानवी सिंह की पारिवारिक कहानी कैसे बिगड़ी?

भानवी सिंह के पारिवारिक कहानी में झगड़े की शुरुआत देवर-भाभी से हुई। भानवी सिंह का अपने देवर और MLC अक्षय प्रताप सिंह से विवाद हुआ था। भानवी ने फरवरी-2023 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में अक्षय प्रताप के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी के तहत केस दर्ज कराया था। 

आरोप था कि अक्षय ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के शेयर हथिया लिए। साथ ही फर्जी डिजिटल साइन कर कंपनी से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि जब कानूनी लड़ाई लड़ी जाने लगी तो राजा भैया ने अपने भाई का समर्थन किया। बाद में बात तलाक तक पहुंच गई, जिसके लिए अदालत में केस चल रहा है। अहम ये है कि पति के साथ उनकी लड़ाई में राजा भैया के पिता यानि उनके ससुर भानवी के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: कांवड़ रूट नेमप्लेट विवाद: क्या था मुंबई का वो केस,जिसे याद दिला रही बीजेपी

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 19 July 2024 at 14:26 IST