पुतिन के स्वागत के लिए वाराणसी में गंगा किनारे जलाए गए 1100 दीपक, लोगों ने की प्रार्थना, लिखा- Welcome Putin; देखें VIDEO

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का वाराणसी में 1100 दीपों से 'Welcomes Putin' लिखकर स्वागत किया गया। भारत‑रूस संबंधों के लिए गंगा आरती में की खास प्रार्थना।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Welcomes Putin  Varanasi
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का वाराणसी में भव्य स्वागत | Image: ANI

Varanasi welcome putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत में पहुंचने पर वाराणसी में उनके स्वागत में 1100 दीप जलाये गए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि ने संध्याकालीन गंगा आरती आयोजित की। इसके साथ ही आरती के साइड में दीपों से 'वेलकम पुतिन' लिखा गया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाली संध्याकालीन गंगा आरती में लोगों ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि यह यात्रा सफल रहे और दोनों देशों के बीच दोस्ती और मजबूत हो। गंगा आरती में मौजूद सभी लोगों ने 'हर हर महादेव' बोला। इस दीपयज्ञ में रूस के भी कई पर्यटक भी शामिल हुए।  

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने पर उनका स्वागत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा था।

गंगा आरती में पुतिन के लिए खास प्रार्थना

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत आए हैं। हम लोगों ने घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में 1100 दीपक जलाकर उनका स्वागत किया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से यह प्रार्थना की है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो। भारत और रूस का रिश्ता और मजबूत हो 

रूसी राष्ट्रपति को मिला सरप्राइज

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा शुरू होते ही सुर्खियां बटोर रहा है। उनका विशेष विमान पालम एयरपोर्ट पर शाम को लैंड हुआ। जैसे ही पुतिन ब्लैक सूट-टाई में विमान से उतरे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरप्राइज गिफ्ट मिला। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हैंडशेक किया, फिर पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगा लिया। यह नजारा देखकर पुतिन भी मुस्कुराते नजर आए। यह स्वागत इतना अप्रत्याशित था कि रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को भी इसकी भनक नहीं लगी। क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा- हमें नहीं पता था कि पीएम मोदी एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: PHOTO: कुर्ता-पजामा-नेहरू जैकेट में PM मोदी, उन्हें निहारते पुतिन...

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड