'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yogi Adityanath attack Akhilesh Yadav
अखिलेश पर बरसे CM योगी: कहा-जनता हमेशा के लिए सपा को करेगी साफ | Image: X

CM Yogi Attack On Akhilesh: रविवार, 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला किया है। 

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हमेशा के लिए साफ कर देगी। इस बीच सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा सपा गरीबों को अपने एजेंडे में कभी शामिल नहीं करती थी।

'सपा के एजेंडे में गरीब मुद्दा गायब था'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'यह काम पहले भी हो सकता था, मगर पहले इसलिए नहीं होता था क्योंकि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में गरीब तो कोई मुद्दा ही नहीं था।' इस बीच सीएम योगी ने अखिलेश यादव को 'बबुआ' संबोधित करके भी जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा 'बबुआ ने एक बयान दिया है कि हमारे परिवार के सभी लोग सांसद हैं, इसीलिए तो सपा बनी हुई है। हमने कहा है कि जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी।'

CM योगी ने अखिलेश के डेली रूटीन पर भी हमला बोला

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को तंज कसते हुए डेली रूटीन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'बबुआ' जब दोपहर 12 बजे सोकर उठे, दो बजे तक तैयार हो, शाम पांच बजे व्यायामशाला जाए और फिर शाम को महफिल जमाए तो उसके पास प्रदेश के लिए समय कहां से होगा।' उन्होंने कहा सूबे में पहले यही होता था, लेकिन अब सरकार के पास हर वर्ग को आगे बढ़ाने की योजना है।

Advertisement

CM ने रक्षाबंधन के पहले रसोइयों को दिया तोहफा

वहीं, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पहले प्रदेश के रसोइयों को शानदार उपहार दिया। उन्होंने कार्यक्रम में रक्षाबंधन के पहले प्रदेश के रसोइयों हेतु चार उपहार दिए।  पहला-मानदेय में वृद्धि। दूसरा-दुर्घटना होने पर परिवार को ₹2 लाख की सहायता, तीसरा-प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार। चौथा-साड़ी के लिए धनराशि बढ़ाकर ₹1,000। इस बीच सीएम ने यह भी कहा कि पहले की सरकार रसोइयों को सिर्फ 1000 रुपये देती थी।

ये भी पढ़ें: 'महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, लेकिन...,' CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड