प्रयागराज में आतंकी मॉड्यूल के कई स्लीपर सेल एक्टिव, गांव वालों का दावा- पिछली सरकार में हर महीने 8-10 लड़कियां होती थी गायब

UP News : प्रयागराज में बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है, कई दलित और हिंदू गरीब परिवारों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बहकाया गया था। गांव के कई लोगों को पहले भी केरल और कई जगहों पर अगवा करके ले जाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Prayagraj Terrorist Module : प्रयागराज में बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। इनके टारगेट पर गरीब दलित हिंदू परिवारों की नाबालिग लड़कियां थीं। हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों, दरकशां बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। ये पूरा एक संगठित गिरोह है, जो गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों को पैसे का लालच देकर बहलाता-फुसलाता था।

ये गिरोह लड़िकयों का ब्रेनवॉश करके पहले धर्म परिवर्तन कराता था और फिर आतंकी संगठनों से जोड़ने की कोशिश करता था। इस गिरोह ने कई लड़कों का भी धर्मांतरण के लिए ब्रेनवाश किया था। कई नौजवानों के परिवार का दावा है कि आरोपी युवती, पहले लोगों से दोस्ती करती थी और फिर ब्रेनवॉश करके धर्म परिवर्तन कराती थी। इनके निशाने पर गरीब लोग ही होते थे, क्योंकि उन्हें रुपयों का लालच देकर टारगेट करना आसान होता था।

3-4 लड़कियां और लड़के गायब

प्रयागराज में इस बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश अब हुआ है, लेकिन कई दलित और हिंदू गरीब परिवारों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए पहले भी बहकाया गया था। गांव के कई लोगों को पहले भी केरल और कई जगहों पर अगवा करके ले जाया गया है। ग्रामीणों को डरा धमकाकर मस्जिद में ले जाया गया, कलमा पढ़वाया और उर्दू सीखाया गया। आरोप है कि सपा की सरकार में कई हिन्दू परिवारों को ऐसे ही निशाना बनाया गया। आरोप है कि अभी भी हर साल 3-4 लड़कियां और लड़के गायब होते हैं। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करवाने के लिए सभी को अगवा किया जाता था।

जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियां

एक 15 साल की दलित नाबालिग लड़की को 8 मई, 2025 को प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र से अगवा कर पहले दिल्ली और फिर केरल ले जाया गया। आरोप है कि इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित को रुपयों का लालच देकर संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया, जो उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करना चाहते थे। पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई।

Advertisement

गिरोह कैसे करता है काम?

इस केस में पुलिस ने दरकशां बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पहले नाबालिगों से दोस्ती बढ़ाते थे और फिर पैसे का लालच लेकर इस्लाम की खूबियां बताकर ब्रेनवॉश करते थे। इसके बाद नाबालिगों को दिल्ली और केरल लेजाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। यह गिरोह विशेष रूप से उन लोगों को निशाना बनाता है जो गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और कम शिक्षित होते हैं। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है। मोबाइल डिवाइस, कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया चैट्स की डिजिटल फोरेंसिक जांच चल रही है।

ये भी पढे़ं: Elon Musk बनाएंगे नई पार्टी? 'बिग ब्यूटीफुल बिल' पर ट्रंप और मस्क में फिर ठनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों कहा- दुकान बंद करो और घर जाओ

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड