अपडेटेड 19 October 2025 at 20:10 IST

UP: प्रयागराज में दिवाली से पहले बड़ा हादसा, जगुआर ने 10 लोगों को रौंदा; 2 की ऑनस्‍पॉट मौत, बड़े बिजनेसमैन का बेट चला रहा था कार

यूपी के प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में तेज रफ्तार जगुआर कार ने 10 लोगों को रौंद दिया।

Follow : Google News Icon  
prayagraj news Jaguar car runs over 10 two dies Eyewitnesses claim driver was drunk
UP: प्रयागराज में दिवाली से पहले बड़ा हादसा, तेज रफ्तार जगुआर कार ने 10 लोगों को रौंदा; 2 की ऑनस्‍पॉट मौत | Image: X

यूपी के प्रयागराज से बड़ी खबर आ रही है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में तेज रफ्तार जगुआर कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। ओवर स्पीड होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और चालक ने 10 लोगों को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में भी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चला रहा युवक कामधेनु दुकान के मालिक का भतीजा है। वह अकेले गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी।

हादसे के बाद मची अफरी तफरी

मौके पर पहुंची राजरूपपुर थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर नशे में बताया जा रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर भी घायल हो गया और कार में ही पड़ा मिला। जगुआर का नंबर यूपी 70 डीक्यू 0070 है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हादसा होने से अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। तेज रफ्तार जगुआर ने कई दूसरे वाहनों को भी टक्कर मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी है। हादसा प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगुआर चला रहा व्यक्ति नशे में था। जहां लोग दीपावली की खरीदारी कर रहे थे, उसी मार्केट में तेज रफ्तार कार लेकर जा घुसा। ड्राइवर ने कार का नियंत्रण खोया फिर आपने आगे चल रही 3 गाड़ियों को टक्कर मारी। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- डस्‍टबिन से निकाला, टॉयलेट में धोया...ट्रेन में फूड ऑर्डर करने वाले देख लें ये घिनौना VIDEO; जूठे प्‍लेट में परोसा जा रहा था खाना!

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 19:23 IST