अपडेटेड 5 March 2024 at 18:00 IST

UP Cabinet Expansion: कितने कद्दावर हैं UP के 4 नए मंत्री,जिन्हें CM योगी ने अपनी कैबिनेट में दी जगह

UP Cabinet Expansion : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Follow : Google News Icon  
UP Cabinet Expansion
योगी कैबिनेट में शामिल हुए 4 मंत्री | Image: ANI

UP Cabinet Expansion : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विस्तार कर 4 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब योगी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

योगी आदित्यनाथ ने 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाला था। उनके नेतृत्व वाले वर्तमान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अभी तक 18 कैबिनेट मंत्री थे। योगी मंत्रिमंडल में 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री हैं। उप्र मंत्रिपरिषद में फिलहाल अधिकतम 60 मंत्रियों की सीमा के भीतर 52 सदस्य हैं, जिसमें 8 सदस्यों की जगह खाली थी।

ओम प्रकाश राजभर

1962 में वाराणसी में जन्मे ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। राजभर की गिनती जमीनी नेताओं में होती है। वो फिलहाल गाजीपुर के जहूराबाद से विधायक हैं। पूर्वांचल की 16 लोकसभा सीटों पर राजभर वोटबैंक का असर है। इससे पहले वो 2017-19 में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

ओम प्रकाश राजभर

राजभर ने 2017 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में उनके रिश्ते खराब हो गये थे। जिसके बाद उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया था। राजभर ने 2022 में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

Advertisement

दारा सिंह चौहान

सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान की एंट्री कैबिनेट में हो गई है। चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की थी। 2015 में दारा सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। 2022 को बीजेपी से इस्तीफा दे देकर सपा के साथ चले गए। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर दारा सिंह बीजेपी में लौट आए।

दारा सिंह चौहान

सितंबर 2023 में दारा सिंह चौहान घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 वोटों के अंतर से हार गए थे और इसके बाद बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया। इसके पहले योगी के नेतृत्व की पहली सरकार में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा का दामन थामा था।

Advertisement

अनिल कुमार

RLD के कोटे से योगी कैबिनेट में अनिल कुमार को शामिल किया गया है। अनिल मुजफ्फरनगर के पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक हैं। वह RLD से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। रालोद ने दलितों को साधने के लिए अनिल का नाम आगे किया है।

अनिल कुमार

सुनील शर्मा

सुनील कुमार शर्मा पेशे से वकील हैं। गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। 2017 के चुनाव में सुनील शर्मा को कुल 2 लाख 62 हजार 741 वोट मिले थे। उन्होंने अपने कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 50 हजार 685 वोटों के अंतर से हराया था।

सुनील शर्मा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “...आज 4 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है मैं उन्हें बधाई देता हूं... उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे।”

ये भी पढ़ें: UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार,राजभर समेत ये नेता बने मंत्री
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 17:49 IST