Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, बवाल के बाद से थे फरार

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sambhal Violence Update News
संभल हिंसा मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार | Image: PTI

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की संलिप्तता 24 नवंबर को हुई हिंसा में पाई गई थी, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले संभल हिंसा मामले में पुलिस ने दिल्ली के सीलमपुर एरिया से आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया। हिंसा के बाद से यह दिल्ली के सीलमपुर एरिया में छिपा था। सरेंडर करने की कोशिश में था। इससे पहले पुलिस ने दबोच लिया। सलीम पर 24 तारीख को हिंसा के दिन संभल Co अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोप है। दिल्ली के सीलमपुर एरिया से गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपियों में एक सलीम पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हत्या के प्रयास और लूट, गोकशी के मामले समेत इस पर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक तमंचा 12 बोर की, 5 कारतूस 12 बोर और एक खोखा बरामद हुआ है। हिंसा के दौरान सलीम पुलिस से कारतूस लूट कर फरार हो गया था।

क्यों शुरू हुआ था संभल में विवाद?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में विवाद तब शुरू हुआ था, जब शाही जामा मस्जिद की जगह श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया। मामला स्थानीय अदालत तक पहुंचा तो कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया। संभल में 19 नवंबर को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद का पहला सर्वेक्षण किये जाने के बाद से तनावपूर्ण स्थिति है। सर्वे का आदेश जिस याचिका पर दिया गया था उसमें दावा किया गया है कि जिस जगह जमा मस्जिद स्थित है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।

Advertisement

50 से अधिक गिरफ्तारियां

24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वेक्षण किये जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। हिंसा की घटना में संलिप्त 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई। जिसमें 50 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले में 7 FIR हुए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वक्फ की जमीन पर महाकुंभ का दावा करने वाले मौलाना के क्यों बदले सुर?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड