महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिलाओं की तस्वीरें-VIDEOS सोशल मीडिया पर पोस्ट करने-बेचने पर बड़ा एक्शन, 17 अकाउंट्स पर केस दर्ज

पुलिस ने 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उन पर एक्शन लिया है। इन 17 अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Follow : Google News Icon  
Mahakumbh
Mahakumbh | Image: PTI

Prayagraj Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में दुनियाभर से श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर दिन लाखों-करोड़ों लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच कुछ लोग यहां भी अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे। महाकुंभ में स्नान कर रहीं महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और बेचने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इन शिकायतों पर अब पुलिस की ओर से भी बड़ा एक्शन लिया गया।

पुलिस ने 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उन पर एक्शन लिया है। इन 17 अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें कई यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स शामिल बताए जा रहे हैं।

UP पुलिस का आया बयान

यूपी पुलिस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि महाकुम्भ में महिला श्रद्धालुओं के स्नान करने की अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने और ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए बेचने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल ऐसे 17 सोशल मीडिया एकाउंट को चिन्हित किया गया और कुंभ मेला पुलिस के द्वारा उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बयान में कहा गया कि महिलाओं की निजता और मर्यादा के विरुद्ध की जाने वाली पोस्ट को चिन्हित कर ऐसी पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें-वीडियो पोस्ट करने पर एक्शन

ऐसी शिकायतें मिली कि महाकुंभ में स्नान के लिए आ रही और कपड़े बदल रही महिलाओं की कुछ अराजक तत्व तस्वीरें लेकर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। यही नहीं इन तस्वीरों और वीडियोज को ऑनलाइन बेचा तक जा रहा है। तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए साझा किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मेला प्रशासन और साइबर सेल सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहा है। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ लोग महाकुंभ से जोड़कर कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर रहे हैं। इन मामलों की भी जांच जारी है। महाकुंभ प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: महाकुंभ के पवित्र जल में कैदी भी लगाएंगे डुबकी, यूपी की सभी जेलों में किए गए खास बंदोबस्त

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड