दिल्ली-NCR को मिलेगी 'नई उड़ान', PM मोदी आज करेंगे Jewar Airport का उद्घाटन, कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, अलर्ट पर 16 अस्पताल
Noida International Airport Inauguration: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं। एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- भारत
- 3 min read

Noida International Airport Inauguration: दिल्ली-NCR के लिए आज (28 मार्च) का दिन बेहद खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा के विकास को 'नई उड़ान' देते हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बेहद ही कड़ी कर दी गई है। इस दौरान पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है, जहां ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
जेवर उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं। एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
उद्घाटन के बाद जनसभा को भी करेंगे संबोधित
इस खास कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सुबह 11:30 बजे गौतमबुद्ध नगर के जेवर स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे पहले यहां टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद दोपहर 12 बजे पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहेंगे।
2021 में रखी गई थी नींव
एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। पीएम मोदी ने करीब साढ़े चार साल पहले 25 नवंबर 2021 को जेवर में इस एयरपोर्ट की नींव रखी थी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय देखा गया था। एयरपोर्ट का पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है।
Advertisement
कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए। यहां पांच लेयर सिक्योरिटी, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं, पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है, जहां ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय हैं।
सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी, सघन फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन की व्यवस्था की गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड लगातार एंटी-सैबोटेज जांच कर रहे हैं। महिलाओं के लिए अलग से चेकिंग एनक्लोजर और हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पीएसी, RAF, ATS और CISF की टुकड़ियों को भी रणनीतिक स्थानों पर लगाया गया है।
Advertisement
300 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। जनसभा स्थल पर कुछ पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में तैनात किए जाएंगे।
16 अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया
कार्यक्रम में किसी प्रकार की घटना के लिए तुरंत इमरजेंसी सेवा मिलेगी। आसपास के निजी और सरकारी को मिलाकर 16 अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैंइं। एंबुलेंस और डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ भी अलर्ट मोड पर रहेंगे।